फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IAS Simi Karan: ओडिशा की बेटी ने लिखी सफलता की कहानी, आईआईटी और यूपीएससी परीक्षा एकसाथ की पास

Thu, 06 Jan 2022 03:09 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सिर्फ 22 साल की उम्र में सिमी बनीं आईएएस अधिकारी - फोटो : Facebook/SimiKaran
विज्ञापन

हर साल लोक संघ सेवा आयोग की परीक्षा में कई अभ्यर्थियों के सपने साकार होते हैं। कड़ी मेहनत और परिश्रम से लोग देश की सबसे बड़ी और कठिन परीक्षा को पास करते हैं। भारत के लगभग हर प्रदेश की बेटी का नाम सिविल सेवा परीक्षा में जरूर आता है। बेटियों के प्रशासनिक सेवा में शामिल होने से देश में हर किसी का गर्व महसूस होता है। इसी कड़ी में कई ऐसी भी लड़किया हैं, जो अपनी मेहनत के बल पर कई कठिन परीक्षाओं में शामिल होती हैं और सब में  टाॅप करती हैं। ऐसी ही एक होनहार बेटी ओडिशा की हैं। सफलता की ये कहानी ओडिशा की सिमी करन की है, जिन्होंने आईआईटी और यूपीएससी की परीक्षा एक ही साल में पास कर ली। पहले ही प्रयास में आईएएस की परीक्षा पास करने के बाद सिमी ने अफसर बनने की राह चुनी और देश की सेवा कर रही हैं। चलिए जानते हैं सिमी करन की सफलता की कहानी।

विज्ञापन


आईएएस सिमी करन का जीवन परिचय 

सिमी करन मूल रूप से ओडिशा की रहने वाली हैं। हालांकि उनका बचपन छत्तीसगढ़ के भिलाई में बिता। सिमी करन के पिता का नाम डीएन करन है, जो भिलाई स्टील प्लांट में काम करते हैं। वहीं उनकी मां का नाम सुजाता है। वह भी भिलाई के दिल्ली पब्लिक स्कूल में टीचर हैं। पिता के भिलाई में पोस्टेड होने के कारण सिमी की शुरुआती शिक्षा भी वहीं से हुई। मां जिस स्कूल में पढ़ाती थीं, सिमी ने वहां से 12वीं की परीक्षा पास की। वह पढ़ाई में काफी होनहार थीं। 12वीं में सिमी ने 98.4 प्रतिशत नंबर लाकर पूरे राज्य में टॉप किया था।

सिमी करन ने 12वीं में पूरे राज्य में किया था टाॅप

बाद में उन्होंने आईआईटी का एंट्रेंस एग्जाम दिया और उनका सिलेक्शन आईआईटी बॉम्बे में हो गया। सिमी ने यहां से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। उस समय तक सिमी का प्रशासनिक सेवा में जाने की कोई योजना नहीं थी। लेकिन इंजीनियरिंग के दौरान इंटर्नशिप के समय वह स्लम एरिया में बच्चों को पढ़ाने जाती थीं। उनका मन यहीं से बदला। उन बच्चों की मदद करने के लिए उन्होंने किसी ऐसे प्रोफेशन में जाने का मन बना लिया, जिसके जरिए वह गरीब लोगों की मदद कर सकें।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

यूपीएससी और आईआईटी दोनों की साथ में दी परीक्षा

उन्हें सिविल सर्विसेज की तैयारी शुरु कर दी। उस समय सिमी इंजीनियरिंग के आखिरी साल में थीं। उनके लिए दो अलग अलग फील्ड और कोर्स के लिए पढ़ाई करना आसान नहीं था। लेकिन सिमी ने सेल्फ स्टडी की। बिना कोचिंग के उन्होंने एक तरह यूपीएससी की प्री परीक्षा पास की, तो दूसरी ओर आईआईटी मुंबई से इंजीनियरिंग में अपना ग्रेजुएशन भी पूरा किया। अब सिमी ने मेन परीक्षा की तैयारी शुरू की और सिविल सर्विसेज एग्जाम-2019 में ऑल इंडिया में 31वीं रैंक हासिल की। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें