सलोनी वर्मा ने कोचिंग को लेकर कहा कि यूपीएससी की तैयारी के लिए कोचिंग की जरूरत नहीं, अगर आप सही तरीके से पढ़ाई करते हैं। कोचिंग गाइडेंस के लिए होती है। पढ़ाई तो आपको खुद ही करनी पड़ती है। इसलिए सही गाइडेंस नहीं मिल रहा हो तो कोचिंग ज्वाइन कर सकते हैं।
यूपीएससी के लिए सेल्फ स्टडी कैसे करें?
सेल्फ स्टडी के लिए सबसे पहले सिलेबस को समझ कर उसके मुताबिक स्टडी मैटेरियल तैयार करें। फिर रणनीति बनाकर तैयारी में जुट जाएं। पढ़ने के लिए समय तय करें। जितना पढ़े उसे समझें। हर दिन आपको ये याद रखना चाहिए कि आपका लक्ष्य क्या है। ऐसा नहीं करेंगे तो आप अपनी मंजिल से भटक सकते हैं। ज्यादा से ज्यादा रिवीजन करें। आंसर राइटिंग की प्रैक्टिस करें।