फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Success Story: बिना कोचिंग पास की यूपीएससी की परीक्षा, ऐसे बनीं आईएएस मुस्कान डागर सबके लिए प्रेरणा

Fri, 12 Jan 2024 09:17 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

यूपीएससी पास करने वाली महिला अभ्यर्थियों में एक नाम आईएएस मुस्कान डागर का है। मुस्कान डागर की सफलता की कहानी रोचक होने के साथ ही प्रेरणादायक भी है। आइए जानते हैं आईएएस मुस्कान डागर के बारे में।
विज्ञापन
IAS Muskan Dagar - फोटो : Facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IAS Muskan Dagar Success Story: संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा को सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है। लाखों अभ्यर्थी यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी करते हैं और इसे पास कर प्रशासनिक सेवा में शामिल होने का सपना देखते हैं। हालांकि प्रतिवर्ष लाखों में से कुछ ही अभ्यर्थी यूपीएससी की परीक्षा पास कर पाते हैं।

विज्ञापन


इन्हीं कुछ अभ्यर्थियों में महिलाओं की भी सहभागिता है। लड़कियां भी प्रशासनिक सेवा में शामिल होने के सपने को लिए कड़ा परिश्रम करती हैं और परीक्षा पास करके आईएएस-पीसीएस बनती हैं। इन्हीं महिला अधिकारियों में एक नाम आईएएस मुस्कान डागर का है। मुस्कान डागर की सफलता की कहानी रोचक होने के साथ ही प्रेरणादायक भी है। आइए जानते हैं आईएएस मुस्कान डागर के बारे में।

कौन हैं मुस्कान डागर

मुस्कान डागर एक आईएएस अधिकारी हैं, जो हरियाणा में झज्जर के सेहलंगा गांव की रहने वाली हैं।

मुस्कान का जीवन परिचय और शिक्षा

मुस्कान ने अपने जिले से शुरुआती स्कूली शिक्षा पूरी की और बाद में दिल्ली के हिंदू कॉलेज से बीएससी में स्नातक की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा देने का निर्णय लेते हुए तैयारी शुरू कर दी।
विज्ञापन


बिना कोचिंग पास की मुस्कान ने यूपीएससी परीक्षा

मुस्कान ने यूपीएससी की तैयारी की और परीक्षा दी, हालांकि उन्हें 474 रैंक हासिल हुई। मुस्कान ने परीक्षा में अच्छी रैंक लाने के लिए अधिक मेहनत की और इस वर्ष यूपीएससी ऑल इंडिया रैंक 72 प्राप्त की।

मुस्कान ने शुरुआत ने महज चार महीने की कोचिंग की लेकिन बाद में उन्होंने कोचिंग छोड़कर खुद से ही पढ़ाई पर ध्यान दिया। मुस्कान के फैसले और परिश्रम में परिवार ने भी उनका काफी साथ दिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें