सेंट्रल ऑडिट विभाग में कार्यरत रहते की तैयारी
2019 में 222वीं रैंक हासिल करने के बाद देवयानी का चयन सेंट्रल ऑडिट विभाग में हो गया और उन्हें अपनी ट्रेनिंग भी शुरू कर दी। देवयानी का चयन राजस्थान सिविल सेवा में हुआ था। बाद में 2020 यूपीएससी परीक्षा में उन्होंने ऑल इंडिया लेवल पर ग्यारहवीं रैंक हासिल की।
हफ्ते में दो दिन करती थीं पढ़ाई
देवयानी को सेंट्रल विभाग में चयन होने के बाद से ज्यादा पढ़ाई करने का समय नहीं मिला। वह केवल शनिवार और रविवार को ही पढ़ाई करती थीं। हफ्ते में 2 दिन पढ़ाई करने के बाद भी उन्होंने 11वीं रैंक हासिल कर ली। इसके लिए देवयानी ने वैकल्पिक सब्जेक्ट में ज्यादा नंबर लाने का लक्ष्य रखा। इंटरव्यू की तैयारी के लिए उन्होंने माॅक टेस्ट का सहारा लिया। इसके अलावा रोज अखबार पढ़ती थी और ध्यान देती।