एयर कमाडोर संजय शर्मा साल 1989 में वायु सेना में शामिल हुए थे। उसके बाद से उन्होंने कई लड़ाकू विमानों को उड़ाया। संजय शर्मा के पास मिग 21 समेत कई दमदार फाइटर जेट उड़ाने का अनुभव है। संजय शर्मा की बेटी भी वायुसेना में अधिकारी हैं।
फ्लाइंग ऑफिसर अनन्या के बारे में जानें
एयरफोर्स अधिकारी के परिवार में जन्मी और पली बढ़ीं अनन्या शर्मा पर सेना का बहुत प्रभाव रहा। अनन्या ने इलेक्ट्रॉनिक्स व कम्यूनिकेशन में बीटेक किया, इसके बाद पिता की राह अपनाते हुए वायुसेना में प्रशिक्षु पायलट के रूप में शामिल हुईं। साल 2016 में वायु सेना में प्रशिक्षु के तौर पर उनका चयन हुआ। 6 साल बाद अनन्या शर्मा साल 2021 में एक लड़ाकू पायलट के तौर पर भारतीय वायुसेना में शामिल हुईं। फ्लाइंग ऑफिसर अनन्या वर्तमान में हाॅक ऐजेटी विमान का प्रशिक्षण ले रही हैं। वहीं स्नातक होने के बाद अनन्या जल्द ही अगली पंक्ति के लड़ाकू विमानों को उड़ाने का भी प्रशिक्षण लेंगी