फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू रीति से कैसे रखें बच्चे का नाम? ये टिप्स करेंगे आपकी मदद

Wed, 15 Jan 2020 04:25 PM IST
प्राची प्रियम लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
ऐसे चुनें अपने बच्चे के लिए सबसे अच्छा नाम - फोटो : सोशल मीडिया
बच्चे का नाम रखना जीवन का एक बड़ा अहम फैसला होता है। नाम से ही व्यक्ति और व्यक्तित्व की पहचान होती है। हर पेरेंट्स की ख्वाहिश होती है कि वे अपने बच्चे का नाम ऐसा रखें जो आकर्षक भी हो और अर्थपूर्ण भी। बच्चे का नाम रखना जितना मजेदार काम है उतना ही पेंचिदा भी है। इसके लिए अक्सर पेरेंट्स को मशक्कत करनी पड़ती है कि बच्चे का नाम प्यारा और सरल होने के साथ-साथ साकारात्मक भी हो। कई बार तो गर्भावस्था के दौरान ही परिवारवाले, रिश्तेदार और परिचित मिलकर अच्छा नाम खोजने के लिए सिर खपाने लगते हैं। कहने का मतलब यह है कि बच्चे का अच्छा सा नाम रखना बेहद ही मुश्किल काम है। 

ऐसे में यदि आप भी इस स्थिति से गुजर रहे हैं और नए मेहमान के लिए आपको कोई खूबसूरत सा नाम नहीं सूझ रहा है तो यह टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं-
विज्ञापन

2 of 10
ऐसे रखें अपने बच्चे का नाम - फोटो : Social Media
  • नाम फाइनल करने से पहले अपने ऐसे दोस्तों से सलाह जरूर लीजिए, जो पहले से पैरेंट्स बन चुके हैं। चूंकि उन्होंने पहले भी अपने बच्चे के नामकरण के लिए कवायद की है तो वे आपको बेहतर सलाह दे सकते हैं।
  • ऐसे नाम की तलाश कीजिए जो छोटा भी हो और आसान भी। ऐेसे नामों को पुकारने में बच्चे को भी आसानी होती है और लोगों को भी।
विज्ञापन

3 of 10
ऐसे रखें अपने बच्चे का नाम - फोटो : Pixabay
  • हमेशा ऐसे नाम का चयन कीजिए जिसका साकारात्मक अर्थ निकलता हो। इससे नाम के साथ साथ व्यक्तित्व में भी उर्जा का संचार होता है। 
  • अगर आप अपने बच्चे का नाम युनीक रखना चाहते हैं तो इसका विशेष ध्यान रखें कि उसका कोई अर्थ जरूर निकलता हो। बिना अर्थ वाला नाम होने से बच्चे हंसी का पात्र बनते हैं। 

4 of 10
ऐसे रखें अपने बच्चे का नाम - फोटो : Pixabay
  • बच्चे के दो-तीन नाम रखने से बचें। एक ही नाम रखें जिसका सभी जगह प्रयोग करें। 
  • ऑनलाइन साइट्स का सहारा ले सकते हैं। इंटरनेट पर आपको हर अक्षर से लाखों नामों की सूची मिल जाएगी। 
विज्ञापन

5 of 10
ऐसे रखें अपने बच्चे का नाम - फोटो : social media
  • परिवालवालों के नाम पर भी बच्चे का नाम रखा जा सकता है। जैसे माता और पिता के नाम के अक्षरों को मिलाकर एक नए अर्थ का नाम रख सकते हैं।
  • अगर परिवाल के किसी सदस्य का नाम आपको प्यारा लगता है तो उसके नाम पर भी बच्चे का नाम रख सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 10
ऐसे रखें अपने बच्चे का नाम - फोटो : social media
  • इसके लिए बाजार में भी कई किताबें मौजूद हैं। उनसे भी अच्छा नाम खोजने में मदद मिल सकती है। 
  • अगर आपका विश्वास है तो नामकरण करते वक्त गोत्र और नक्षत्रों का भी ध्यान रखें, बच्चे का नाम परंपरा के अनुसार ही करें।
विज्ञापन

7 of 10
ऐसे रखें अपने बच्चे का नाम - फोटो : Pixabay
  • अगर आप कुछ नामों के बीच असमंजस में हैं, तो उनपर ऑनलाइन वोटिंग करा कर या घरवालों की राय लेकर भी निर्णय पर पहुंच सकते हैं। 
  • अगर आपको अच्छा नाम खोजने में परेशानी हो रही है तो इसके लिए एक्सपर्ट की मदद भी ले सकते हैं। वो जरूरत के हिसाब से आपको अच्छे नाम सूझा सकते हैं।

8 of 10
हिंदू रीति से कैसे रखें बच्चे का नाम
हिंदू रीति से कैसे रखें बच्चे का नाम
यदि आप ज्योतिष के अनुसार अपने बच्चे का नाम रखना चाहते हैं तो बेहतर होगा कि आप किसी ज्योतिषी से अथवा अंक ज्योतिषी से अपने बच्चे की पत्रिका बनवाएं। पत्रिका के माध्यम से आपके बच्चे के जन्म समय के अनुसार उसकी राशि निर्धारित होगी और उसी अक्षर से शुरू होने वाले शब्द को आप नाम के रूप में रख सकते हैं।

9 of 10
विश्व हिंदी दिवस
दरअसल, हिंदू रीति के अनुसार ज्योतिषी 27 नक्षत्रों में से जिस भी नक्षत्र में आपके बच्चे का जन्म होता है उसी के अनुरूप आपके बच्चे का नाम रखते हैं।  27 नक्षत्रों में से हर ग्रह 3 नक्षत्रों का स्वामी होता है अथवा प्रतिनिधित्व करता है। ऐसे में बच्चे के जन्म पर नक्षत्र का प्रभाव और नक्षत्र के स्वामी का प्रभाव पड़ता है लिहाजा ज्योतिषी उसी के मुताबिक नाम सुझा सकता है।
विज्ञापन

10 of 10
astro - फोटो : astro
यही नहीं  12 राशियां अक्षर विशेष का प्रतिनिधित्व करती हैं और आप राशि के अनुसार ही अपने बच्चे का नाम रख सकते हैं। आप चाहें तो अंक ज्योतिष की मदद भी ले सकते हैं। इसके अंतर्गत किसी अंक ज्योतिषी बच्चे की जन्म की तारीख के अनुसार मूलांक निकालकर मूलांक के स्वामी ग्रह के अनुसार बच्चे का नाम सुझा सकता है। हिंदू रीति में नाम रखने की अन्य रीतियां भ प्रचलित हैं चाहें तो आप विशेषज्ञ से सलाह ले सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें