फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना को हराने में ये महिला कर रही मदद, बुर्के में करती हैं मंदिरों से लेकर मस्जिद और गुरुद्वारों को सैनेटाइज

Tue, 12 May 2020 08:46 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : social media
विज्ञापन

पूरा देश कोरोना महामारी की चपेट में है। हर दिन हजारों लोग संक्रमित हो रहे हैं और उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है। ऐसे में देश में लॉकडाउन के जरिए इस संक्रमण को रोकने की पूरी कोशिश की जा रही है। लेकिन केवल सरकार ही नहीं आम आदमी भी इस कोशिश में लगे हैं कि कोरोना का संक्रमण जल्द से जल्द खत्म हो जाए। इस काम में हर कोई अपने स्तर पर मदद करने में लगा है। इन मदद करने वालों को लोग कोरोना वॉरियर्स का नाम दे रहे हैं। ऐसी ही एक महिला को जो कोरोना वॉरियर है दिल्ली को सैनेटाइज करने में मदद कर रही है। बुर्के में ऊपर से नीचे तक लिपटी ये महिला मंदिरों से लेकर मस्जिद और गुरुद्वारे को संक्रमण मुक्त करने की कोशिश करती है। 

विज्ञापन

 

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
दरअसल इमराना सैफी नाम की ये महिला रोजाना अपने घर के अगल-बगल के मंदिरों, मस्जिदों और गुरुद्वारों को सैनेटाइज करने के लिए हाथों में डिसइंफेक्टेड करने वाला टैंक लेकर घूमती रहती हैं। उनके इस काम में मंदिर के पुजारी भी पूरा सहयोग देते हैं। उन्हें मंदिरों के अंदर और बाहर कीटाणुनाशक छिड़कने में पूरा सहयोग दिया जाता है।


 
विज्ञापन

इमराना रोजा रखने के दौरान भी अपने इस काम को करने में पीछे नहीं रहती हैं। उन्होंने इस काम को पूरा करने के लिए तीन और महिलाओं के साथ मिलकर कोरोना वॉरियर टीम बनाई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें