अरुणा सुब्रमण्यम ने जोन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी से इन्फेक्शनल डिसीसेज पर फैलोशिप की है। इसके साथ अरुणा एक ट्रेंड साउथ इंडियन डांसर भी हैं। वो अमेरिका के आसपास के क्षेत्रों में शास्त्रीय नृत्य शो का आयोजन करने में मदद करती हैं। अरुणा वर्तमान में स्टैनफोर्ड मेडिसिन में जांच दल का हिस्सा हैं।
अरुणा बताती हैं कि उन्हें चिकित्सा के क्षेत्र में जाने की प्रेरणा अपने फैलोशिप के दिनों में मिली। जब वो जोन हापकिंस में फैलोशिप कर रही थी तो उन्होंने डॉक्टर पॉल टकर को देखा, जो बड़े ही तन्मयता से मरीजों की देखभाल किया करते थे। उन्हीं को देखकर लगा कि दूसरों के लिए कुछ करने में ही इंसान को संतुष्टि मिलती है।