प्रीति पटेल
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रीति ने रचा इतिहास
यह भारत के लिए सम्मान की बात है कि एक भारतीय मूल की महिला ब्रिटेन के शीर्ष पद पर आसीन हैं। प्रीति पटेल ने साल 2019 में उस समय इतिहास रच दिया, जब उन्हें बोरिस जॉनसन की सरकारी में गृहमंत्री बनाया गया। ब्रिटिश सरकार में सबसे बड़े पद तक पहुंचने वाली वह सबसे वरिष्ठ भारतीय मूल की सांसद हैं। प्रीति राष्ट्रीय सुरक्षा, अपराध, आतंकवाद आदि मुद्दों की जिम्मेदारी संभालती हैं। नीरव मोदी के प्रत्यर्पण का फैसला भी प्रीति पटेल ने लिया था।