एमी हैमलिन की बेटी एलीडिया ने खुदकुशी कर ली थी। जिसे जानकर उसकी मां दुखी होने के साथ ही काफी हैरान भी थीं। उनका कहना है कि हमेशा खुश रहने वाली मेरी बेटी कहीं न कहीं डिप्रेशन के दौर से गुजर रही थी। जिसकी वजह से उसने ऐसा आत्मघाती कदम उठाया। उसकी मौत से मैं पूरी तरह से बिखर गई थी लेकिन मैंने उसके अंगों को दान करने का फैसला किया। एलीडिया की मौत के दस दिन बाद ब्रुकलिन के शरीर में उसका दिल लगा दिया गया था।
ब्रुकलिन की मां ने बताया कि अपनी बेटी के नए जीवन से वो बहुत खुश हैं साथ ही उस परिवार को खोजने का फैसला किया जिसकी वजह से ऐसा मुमकिन हुआ। काफी खोजबीन के बाद एक फंडरेजिंग पेज से उनका पता मिला। जहां मैंने पत्र भेजकर शुक्रिया अदा किया। दोनों के परिवार की मुलाकात होने पर एमी ने ब्रुकलिन के दिल की धड़कनों को सुना। जिसे सुनने के बाद उन्हें एहसास हुआ कि जैसे उनकी बेटी जिंदा हो।