फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचसीएल कंपनी की बॉस बनीं रोशनी नाडर, डेढ़ लाख कर्मचारियों में महिलाओं को शक्तिशाली बनाने के लिए शुरू किया लंच रूल

Wed, 29 Jul 2020 09:01 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रोशनी नाडर - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

रोशनी नाडर मल्होत्रा एचसीएल टेक की नई बॉस हैं। शेयर मार्केट की लिस्टेड किसी आईटी कंपनी को संभालने वाली वो देश की पहली महिला हैं। वहीं देश की टॉप 50 कंपनियों में चेयरपर्सन का पद संभालने वाली वह दूसरी महिला हैं। रोशनी ने वन्यजीवों के संरक्षण के लिए 2018 में द हैबिटेट्स ट्रस्ट की स्थापना की है। 

विज्ञापन

 

roshni nadar
एचसीएल के संस्थापक शिव नाडर की इकलौती बेटी किरन जब 28 साल की उम्र में पढ़ाई पूरी करने के बाद भारत लौटी तो महिला और पुरुषों के बीच कंपनी में अंतर देख रही थीं। एचसीएल का सीईओ बनने के बाद उनकी प्राथमिकता महिलाओं को प्रथम पंक्ति तक लाना है। उन्होंने नियम बनाया है कि हर तिमाही में होने वाली बोर्ड मीटिंग में बोर्ड के सदस्य दो-दो समूहों में बंट जाएं। 

 
विज्ञापन

ये सदस्य लीडरशिप या सीनियर लेवल की 10-10 महिला कर्मियों के साथ मिलकर लंच करें, जिससे महिलाएं प्रेरित हो सकें। फोर्ब्स ने रोशनी को 2017,18,19 में सबसे पावरफुल सौ महिलाओं की लिस्ट में भी शामिल किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें