फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 साल की बच्ची साड़ी में स्केटिंग करके वैक्सीनेशन के लिए कर रही है जागरूक

Wed, 16 Jun 2021 11:52 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वैक्सीनेशन के लिए ग्रामीण इलाके में रहने वाले लोगों को जागरूक करना अत्यंत कठिन काम है लेकिन उत्तरप्रदेश की एक छोटी सी लड़की ने इसे अपना कर्तव्य समझकर अलग ही अंदाज में इस काम को शुरू किया है। 
विज्ञापन
यूपी की है बच्ची - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना से लड़ने के लिए बहुत जरूरी है कि जल्द से जल्द सभी लोग वैक्सीन लगवाएं ताकि वे खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रख सकें लेकिन आज भी गांवों में कई लोग ऐसे हैं जो वैक्सीन के प्रति जागरूक नहीं हैं। ऐसे लोग स्वास्थ्य विभाग का बिल्कुल भी सहयोग नहीं कर रहे हैं जो कि समस्या का विषय है। हाल में एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक छोटी बच्ची गांव में लोगों को वैक्सीन के लिए जागरूक कर रही है। 

अंदाज है जुदा

विज्ञापन

बच्ची की उम्र 11 वर्ष बताई जा रही है जो कि साड़ी पहनकर उत्तरप्रदेश के सीतापुर में स्केटिंग करते हुए लोगों को कोविड वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक कर रही है। बच्ची के वीडियो को कई सारे लोगों ने पसंद किया है और उन्हें इस काम के लिए शाबाशी भी दी है। 

बच्ची को आया आइडिया 
एएनआई से बातचीत के दौरान बच्ची ने कहा कि मुझे ऐसा आइडिया कि स्केटिंग पहनकर मुझे यह काम करना चाहिए। बच्ची ने यह भी कहा कि सभी लोग मास्क पहनें और वैक्सीन लगवाएं। बच्ची का यह आइडिया वाकई लाजवाब है और वे लोगों का अपने संदेश के प्रति ध्यान खींचने में कामयाब हो रही हैं। 

पहनी है गुलाबी साड़ी

विज्ञापन

यह छोटी बच्ची सीतापुर के रामकोट गांव की रहने वाली हैं और वीडिया में बच्ची बहुत ही प्यारे अंदाज में गुलाबी रंग की साड़ी पहने नजर आ रही है। छोटी सी बच्ची जिस उद्धेश्य के लिए कार्य कर रही है उसने पहले ही लोगों का दिल जीत लिया है और लोग वीडियो को खूब साझा भी कर रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें