फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर: ड्राई डे से लेकर टाइम्स स्क्वायर पर सीधा प्रसारण तक, जानें प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों के बारे में

Fri, 12 Jan 2024 07:27 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राम मंदिर के उद्घाटन का न्यूयॉर्क के प्रतिष्ठित टाइम्स स्क्वायर पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। इस कार्यक्रम को भारत के हजारों मंदिरों और बूथों पर लाइव दिखाया जाएगा। इसके साथ ही दुनियाभर के भारतीय दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों पर भी इस समारोह को लाइव-स्ट्रीम किया जाएगा।
विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में राम मंदिर की प्रतिष्ठा की तैयारी जोर शोर से चल रही है। प्राण प्रतिष्ठा का समारोह 22 जनवरी को होने वाला है। इस कार्यक्रम में राम मंदिर के गर्भगृह में रामलला की प्रतिमा की स्थापना की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के अयोध्या में इस भव्य समारोह का हिस्सा बनेंगे। इस अवसर को यादगार और जन-जन तक पहुंचाने के लिए कई राज्य अलग-अलग कदम उठा रहे हैं। कई राज्यों ने 22 जनवरी को ड्राई डे घोषित किया है।

विज्ञापन


दुनिया भर में उत्साह का माहौल
राम मंदिर के उद्घाटन का न्यूयॉर्क के प्रतिष्ठित टाइम्स स्क्वायर पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। इस कार्यक्रम को भारत के हजारों मंदिरों और बूथों पर लाइव दिखाया जाएगा। इसके साथ ही दुनियाभर के भारतीय दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों पर भी इस समारोह को लाइव-स्ट्रीम किया जाएगा।

किन राज्यों ने 22 जनवरी को 'ड्राई डे' घोषित किया?
1. छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ ने 22 जनवरी को 'ड्राई डे' घोषित किया है। यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार है। हाल ही में पार्टी ने यहां विधानसभा चुनाव जीता। छत्तीसगढ़ 22 जनवरी को शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने वाला पहला राज्य था। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पिछले सप्ताह इस फैसले की घोषणा करते हुए कहा था कि राज्य सरकार ने फैसला किया है कि 22 जनवरी को पूरे राज्य में 'ड्राई डे' रहेगा।
विज्ञापन


2. असम
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा की अध्यक्षता में रविवार को एक कैबिनेट बैठक हुई थी। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए पर्यटन मंत्री जयंत मल्ला बरुआ ने घोषणा की कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दिन यानी 22 जनवरी को असम सरकार ने 'ड्राई डे' घोषित करने का निर्णय लिया है।

3. उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश सरकार ने भी 22 जनवरी को 'ड्राई डे' घोषित किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'प्राण प्रतिष्ठा' के दिन राज्य में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इस दिन को राष्ट्रीय त्योहार की तरह मनाया जाएगा। 22 जनवरी को राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थानों में भी अवकाश घोषित किया गया है।

क्या होता है ड्राई डे?
'ड्राई डे' वह दिन होता है, जब मादक पेय पदार्थों या नशीले पदार्थों को बेचने की अनुमति नहीं दी जाती। यह प्रतिबंध अक्सर महत्वपूर्ण दिनों में लगाए जाते हैं। इसका मकसद किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचने और उस खास दिन का सम्मान करना होता है। इसे आम तौर पर विशिष्ट अवसरों, छुट्टियों या सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान लागू किया जाता है। शराब की दुकानों के अलावा, पब और रेस्त्रां भी मादक पेय नहीं परोस सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें