अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत राजूदास ने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है। अब मथुरा और काशी के मामले में भी हम संवैधानिक लड़ाई लड़ेंगे और जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि अब हिंदुस्तान में किसी भी आक्रांत की एक भी मजार नहीं बचेगी। संविधान की बंदूक और कलम की गोली से हम लड़ाई लड़ेंगे। धर्मनिरपेक्षता के सवाल पर महंत राजू दास ने कहा कि ने धर्मनिरपेक्षता का मतलब रामराज्य है। उन्होंने कहा कि यदि सनातन इतना खराब है तो लोग सनातन को छोड़कर इस्लाम को स्वीकार कर लें। धर्मनिरपेक्षता के नाम पर सनातन को गाली देंगे तो हम स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी से आजादी का बिगुल बजेगा, हम अपनी सभी संस्कृतियों को आजाद कराएंगे। सनातन को सभी ने मिटाने का प्रयास किया, लेकिन सनातन को कोई मिटा नहीं सकता। भगवान राम किसी पार्टी और किसी संप्रादय के नहीं, बल्कि आस्था के केंद्र हैं। सभी को निमंत्रण स्वीकार करना चाहिए।