फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव : प्रियंका गांधी के पीछे ये टीम कर रही है काम

Mon, 30 Jan 2017 02:53 PM IST
शशिधर पाठक/ नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : getty images
विज्ञापन
 प्रियंका गांधी सक्रिय राजनीति में आ गई हैं। वह अब न केवल पार्टी की स्टार प्रचारक है, बल्कि पार्टी की संकटमोचक बनकर उभर रही है। पंजाब में परगट सिंह, नवजोत सिद्धू को साधना हो या उत्तराखंड उ.प्र. में कांग्रेस में जान डालना, प्रियंका गांधी राहुल गांधी की सबसे विश्वसनीय सहयोगी हैं। उनके करीबी बताते हैं कि इस समय उ.प्र. को लेकर प्रियंका काफी उत्साहित हैं। हर पल, हर घटना पर पूरी नजर रख रही हैं। ऐसे में उनकी टीम का काफी काम बढ़ गया है।
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि 29 जनवरी को राहुल गांधी की लखनऊ यात्रा की तैयारियों में वह पूरे सप्ताह व्यस्त रही। कांग्रेस उपाध्यक्ष के कार्यालय से लेकर 10 जनपथ और कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड तक से फीडबैक लेती रही।

29 जनवरी को भी उनकी निगाह ताज में साझा प्रेस कांफ्रेंस से लेकर रोड-शो के हर घटना क्रम पर टिकी थी। सोशल मीडिया, व्हाट्सअप आदि के जरिए प्रियंका लगातार अपडेट हो रही थी। इसमें उनकी टीम भी लगातार सक्रिय रही है। माना जा रहा है कि जल्द ही टीम प्रियंका का विस्तार हो सकता है।  
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

ये हैं टीम प्रियंका के सदस्य

फाइल फोटो - फोटो : getty images
 प्रीती सहाय
प्रियंका गांधी वाड्रा की निजी सचिव हैं। किसी भी तरह के प्रचार-प्रसार से दूर रहने वाली प्रीती प्रियंका गांधी के बोलना शुरू करने के पहले भांप लेती हैं कि प्रियंका क्या चाहती हैं। प्रीती प्रियंका की राजनीतिक सलाहकार हैं। राजीव गांधी इनिशियेटिव फाऊंडेशन का जिम्मा संभालती है। प्रियंका के अप्वाइंटमेंट्स देखती हैंं। राहुल गांधी के कार्यालय से फीडबैक लेकर बैक ग्राऊंट तैयार कराने में सहायक हैं। सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ के साथ तालमेल बनाए रखती हैं।

प्रीती सहाय बीएसआईएक्स नामक सेल्फ हेल्पग्रुप के विजय महाजन के साथ प्रियंका से मिली थी। राजनीतिक समझ भी रखती हैं और भेंट होने के बाद उन्होंने प्रियंका के कार्यालय को ज्वाइन कर लिया। अमेठी रायबरेली में प्रचार अभियान के दौरान 2014 में वह चर्चा में आई थी। तब स्मृति ईरानी से पोलिंग बूथ पर संक्षिप्त संवाद ने उन्हें चर्चा में ला दिया था। खैर, प्रीती पूरी सावधान बरततते हुए आधुनिक संचार माध्यमों का इस्तेमाल करती हैं।

धीरज श्रीवास्तव
हाल में लोगों ने इस राजस्थान कॉडर के नौकरशाह को जाना। जब धीरज श्रीवास्तव प्रशांत किशोर के साथ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के पास प्रियंका के दूत के रूप में गए थे। सिविल सेवा छोडक़र टीम प्रियंका का हिस्सा बन चुके हैं। रायबरेली, अमेठी में प्रचार अभियान की रमनीति बनाने, प्रियंका के कार्यक्रम तय करने समेत अन्य में सहायक हैं। प्रियंका गांधी के आवास पर कार्यालय के कामकाज में भी अहम भूमिका रहती है।

कनिष्क सिंह
कभी राहुल गांधी के कार्यालय के सबसे प्रभावी व्यक्ति थे। कांग्रेस उपाध्यक्ष के गेट कीपर तक कहे जाते थे। इस समय प्रियंका गांधी के कार्यालय से जुड़े हैं। जवाहर भवन में सक्रिय रहते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें