फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: भरतपुर में युवक ने सोते हुए परिवार पर बरसाईं गोलियां, तीन की मौत, दो महिलाओं समेत तीन घायल

Sun, 27 Nov 2022 10:07 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

भरतपुर में मामूली कहासुनी में युवक ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में दो महिलाओं सहित एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं गांव में तनाव की स्थिति देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
भरतपुर में आपसी कहासुनी में बरसाईं गोलियां - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर जिले के कुम्हेर थाना क्षेत्र के गांव सिकरोरा में मामूली कहासुनी को लेकर एक युवक ने तीन भाइयों को मौत के घाट उतार दिया। आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। जिसके बाद एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर सोते हुए परिवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

विज्ञापन


फायरिंग में गोली लगने से मौके पर ही तीन सगे भाइयों की मौत हो गई। वहीं दो महिलाओं सहित एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया है। वहीं मृतकों के शव को कुम्हेर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। एसपी श्याम सिंह सहित कई पुलिस अधिकारी भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे हैं।


जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि लाखन और टैनपाल के बीच तीन दिन पहले कोई झगड़ा हुआ था। जिसके बाद देर रात को लाखन अपने साथियों के साथ पहुंचा और टैनपाल के परिवार पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जिसमें गजेंद्र, समुंदर और ईश्वर सिंह की मौत हो गई। मृतक गजेंद्र का पुत्र टैनपाल और उसकी मां और एक महिला गंभीर रूप से घायल है। 

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच की जा रही है। तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें