चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय के कोतवाली थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग में नाराजगी के चलते एक युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। पुलिस ने कंबल डालकर युवक की जान बचाई और अस्पताल पहुंचाया।
जिला मुख्यालय के कोतवाली थाना क्षेत्र में रोडवेज बस स्टैंड के बाहर एक युवक ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। इस दौरान मौके पर मौजूद कोतवाली थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने कंबल डालकर युवक को बचाया और जिला अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार भीलवाड़ा निवासी भानु प्रताप सिंह ने कोतवाली थाना क्षेत्र के रोडवेज बस स्टैंड के बाहर खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली प्रारंभिक रूप से घटनाक्रम प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। युवक ने नाराजगी होने के कारण खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। घायल युवक को श्री सांवलिया जी राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया। यहां से उसे उदयपुर रेफर कर दिया गया।