फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: अग्निपथ योजना को लेकर जयपुर में प्रदर्शन, भड़के युवाओं ने हाइवे किया जाम

Thu, 16 Jun 2022 08:36 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में अग्निपथ योजना का विरोध शुरू हो गया है। जयपुर में बुधवार को बड़ी संख्या में युवाओं ने प्रदर्शन किया और योजना को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन
अग्निपथ योजना का विरोध करते युवा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में युवाओं ने जयपुर में धरना-प्रदर्शन किया। योजना से नाराज बेरोजगार युवक बुधवार को कालवाड़ क्षेत्र में जुटे। आक्रोशित युवाओं ने दिल्ली-जयपुर हाइवे मार्ग जाम कर दिया। जिससे हाइवे पर दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार एक घंटे से अधिक प्रदर्शनकारियों ने बवाल काटा। पुलिस की काफी समझाइश के बाद युवा शांत हुए। प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने सेना भर्ती की 'अग्निपथ' योजना के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और योजना को वापस लेने की मांग की। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।


प्रदर्शनकारियों का कहना है कि केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना से हमारे भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। सालों से सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के साथ धोखा हुआ है। इस योजना से न सिर्फ युवाओं को नुकसान होगा बल्कि सेना की गोपनीयता और विश्वसनीयता भी भंग हो सकती है। ऐसे में केंद्र सरकार को इस योजना को बंद कर पहले की तरह भर्ती प्रक्रिया को शुरू करना चाहिए।

विज्ञापन

बता दें कि केंद्र सरकार ने सेना की तीनों शाखाओं (थल सेना, नौसेना और वायु सेना) में युवाओं की बड़ी संख्या में भर्ती के लिए 'अग्निपथ' भर्ती योजना शुरू की है। जिसके तहत नौजवानों को चार साल के लिए डिफेंस में सेवा देनी होगी। कहा जा रहा है कि सरकार ने यह कदम ने सैलरी और पेंशन का बजट कम करने के लिए उठाया है। ऐसे में योजना के शुरू होने के साथ ही राजस्थान के साथ देशभर में इसका विरोध भी शुरू हो गया है। राजस्थान की पार्टी आरएलपी ने भी इसके विरोध में आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें