फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: चूरू में कुंड में डूबकर युवक की मौत, खेत में काम करते समय पैर फिसलने से गई जान

Sun, 18 Sep 2022 02:18 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू

सार

युवक खेत में बने कुंड में काम कर रहा था। वह कुंड से पानी निकाल रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया। परिजन उसे निकालकर तुरंत अस्पताल पहुंचे लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चूरू जिले के तारानगर तहसील के गांव तोगावास में एक युवक की डूबने से मौत हो गई। खेत में बने कुंड से पानी निकालते समय युवक का पैर फिसल गया। जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

उसके साथ खेत में काम कर रहे परिजनों ने उसे ढूंढा तो वह नहीं मिला। परिजनों ने बताया कि कुंड के बाहर उन्होंने युवक का चप्पल देखा। जिसके बाद वो दौड़कर कुंड के पास पहुंचे तो कुंड में 21 वर्षीय मुकेश गिरा हुआ था। हादसे की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने युवक को कुंड से बाहर निकाला। युवक को तुरंत भालेरी हॉस्पिटल लेकर जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने मुकेश को चूरू रेफर कर दिया। चूरू अस्पताल लाने पर डॉक्टरों ने मुकेश को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

घर वालों ने बताया कि मुकेश खेत में उनका हाथ बंटा रहा था। कुंड से पानी निकालते समय उसका पैर फिसल गया और वह कुंड में गिर गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें