बचाव कार्य में जुटा जिला प्रशासन और ग्रामीण।
- फोटो : Amar Ujala Digital
बाड़मेर जिले के सनावडा गांव के अणदे का तला गांव में कृषि कुआं ढहने से एक मजदूर की मलबे में दबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद बाड़मेर जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ स्थानीय नेता और बाड़मेर विधायक भी मौके पर पहुंचे और जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन की जायजा लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जानकारी के अनुसार देवाराम पुत्र चतरा राम, जाति जाट निवासी अणदे का ताला सनावड़ा कुएं की खुदाई कर रहा था। इस दौरान अचानक से रेत ढहने से वो मलबे में दब गया। इसके बाद आसपास के लोगों ने युवक को बचाने के प्रयास किया, लेकिन बचाने में कामयाब नहीं हो पाए। फिलहाल मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। जिला प्रशासन द्वारा बीएसएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया है।
बाड़मेर उपखंड अधिकारी समुद्र सिंह भाटी डिप्टी आनंद सिंह राजपुरोहित तहसीलदार सहित कई अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। जेसीबी से रेस्क्यू ऑपरेशन चला जा रहा है।