फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: स्वास्थ्य व्यवस्था बीमार ! पंक्चर एंबुलेंस का पहिया बदलते रहे कर्मी, 30 मिनट तक तड़पता रहा घायल

Wed, 03 Aug 2022 10:23 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़

सार

प्रतापगढ़ में बड़ी लापरवाही सामने आई है। गोली लगने से घायल युवक को पंक्चर एंबुलसेंस में ले जाया गया। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
पंक्चर एंबुलेंस को ठीक करते कर्मी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रतापगढ़ में स्वास्थ्य व्यवस्था की हालत खस्ताहाल है। एक गोली लगे युवक को सीएचसी से मेडिकल कॉलेज पंक्चर एंबुलेंस में रेफर कर दिया। जिसका परिणाम हुआ कि घायल युवक तड़पता रहा और एंबुलेंसकर्मी बीच रास्ते में एंबुलेंस का पहिया बदलने में लगे रहे।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें साफ दिख रहा है कि सड़क किनारे एक पंक्चर एंबुलेंस खड़ी है। एक व्यक्ति पहिए को बदल रहा है। ये मामला बेलखरनाथ धाम सीएचसी की है। सोमवार की रात दो बजे गोली लगने से घायल एक युवक नौशाद को सीएचसी लाया गया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

सीएएचसी के एंबुलेंस में घायल को लेकर जाया जाने लगा, कुछ दूर जाने पर ही ड्राइवर को पहिया पंक्चर होने की जानकारी मिली। जिसके बाद कर्मी एंबुलेंस को साइड में खड़ी कर पहिया बदलने लगे। ऐसे में घायल युवक 30 मिनट तक एंबुलेंस में तड़पता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें