फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawai Madhopur: गंगापुरसिटी में दर्दनाक हादसा, दो बाइकों की टक्कर में जिंदा जला युवक, दो गंभीर घायल

Mon, 26 Jun 2023 10:59 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

सार

सवाई माधोपुर जिले के गंगापुरसिटी कस्बे में बाइकों की भिड़ंत एक बाइक सवार मौके पर ही जिंदा जल गया। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन
हादसे में जली बाइक। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सवाई माधोपुर जिले के गंगापुरसिटी कस्बे में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। जहां तेज रफ्तार दो बाइकों में आमने-सामने की जोरदार भीषण भिड़ंत हो गई। दोनों बाइकों की भिड़ंत इतनी भीषण थी कि बाइकों में आपसी टक्कर के बाद आग लग गई। यही नहीं हादसे में एक बाइक पर सवार एक व्यक्ति मौके पर ही जिंदा जल गया। साथ ही दूसरी बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन


सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और जलती बाइक की आग पर काबू पाया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में कर सामान्य चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। वहीं, दोनों घायलों को चिकित्सालय में भर्ती करवाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल को गम्भीर हालत में जयपुर के लिए रेफर कर दिया गया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और देखते देखते लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई।

हिंडौन रेलवे ओवर ब्रिज के ऊपर हादसा
गंगापुर सिटी के हिंडौन रेलवे ओवर ब्रिज के ऊपर यह हादसा पेश आया। हादसे में घायल एक व्यक्ति का गंगापुर सिटी अस्पताल में उपचार चल रहा है। जिसकी भी हालत गंभीर बताई जा रही है ।फिलहाल अभी मृतक की  शिनाख्त नहीं हो सकी है। बाइक आग के कारण बुरी तरह से जलकर खाक हो गई। घायल खुशीराम निवासी अडूदा जिला करौली और मानूराम निवासी बरदाला जिला करौली है। वहीं मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है ,पुलिस मृतक की शिनाख्त के साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें