फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: पत्नी को डराने के लिए हथियार लेकर जा रहा था युवक, पुलिस के हत्थे चढ़ा

Sun, 01 Jan 2023 11:52 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

बीकानेर के नोखा में पुलिस ने एक युवक को चेकिंग के दौरान रोका तो उसके पास अवैध देशी कट्टा और एक कारतूस मिला। युवक ने बताया कि उसका पत्नी से विवाद चल रहा है। इसलिए वह हथियार डराने के लिए ले जा रहा था।
विज्ञापन
हथियार के साथ युवक गिरफ्तार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकानेर के नोखा कस्बे में पुलिस पुलिस चेकिंग में एक युवक के पास से अवैध देशी कट्टा और एक कारतूस मिला। जिसके बाद पुलिस ने युवक को आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार नोखा में शुक्रवार की रात विशेष गश्त चल रही थी। तभी पुलिस ने नोखागांव निवासी सुशील कुमार पुत्र सत्यनारायण ब्राह्मण को रोका। जिसके पास से पुलिस ने देशी कट्टा बरामद किया। पुलिस पूछताछ में युवक ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि उसका पत्नी से करीब तीन साल से विवाद चल रहा है। इस कारण उसकी पत्नी पीहर नोखा में रहती है।


युवक ने बताया कि वह पत्नी के साथ विवाद से तंग आ गया था। ऐसे में उसने पत्नी को डराने का सोचा।  वह डराने के लिए देशी कट्टा लेकर घर जा रहा था। इससे पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें