फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: समुदाय विशेष के युवक को लोगों ने पीटा, उसने दो महीने बाद नाबालिग से लिया बदला, प्रेम-प्रसंग था वजह

Sun, 20 Nov 2022 08:14 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर

सार

मोहनगढ़ के रहने वाले मुख्तार का एक नाबालिग से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह उससे मिलने के गांव में जाता रहता था। दो महीने पहले गांव के 15 से ज्यादा युवकों ने उससे बुरी तरह पीट दिया था। आरोप है कि अब मुख्तार ने एक नाबालिग को पीटा और उसके बाल भी काट दिए। 
विज्ञापन
नाबालिग से बुरी तरह की मारपीट। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के जैसलमेर जिले के मोहनगढ़ में नाबालिग से मारपीट का मामला सामने आया है। दो आरोपियों ने नाबालिग को बुरी तरह पीटा और फिर उसके बाल भी काट दिए। बुरी तरह पिटाई के बाद नाबालिग बेहोश हो गया, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। आरोपियों ने इसका वीडियो भी बनाया जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मारपीट से घायल नाबालिग का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, पुलिस ने पीड़ित और उसके परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।    

विज्ञापन


मोहनगढ़ का रहने वाला नाबालिग 19 नवंबर शनिवार को अपने खेत जा रहा था। इस दौरान दो युवकों ने उसे पकड़ लिया और फिर बुरी तरह पीटा। आरोपियों ने उसके बाल भी काट दिए। दोनों युवकों के बुरी तरह पीटने के बाद नाबालिग बेहोश हो गया तो वे उसे छोड़कर मौके से फरार हो गए। होश आने पर पीड़ित ने परिजनों को फोन कर सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। उसके पिता ने मोहनगढ़ थाने में दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। 

पुलिस के अनुसार जिन युवकों ने नाबालिग के साथ मारपीट की है उसका नाम मुख्तार बताया जा रहा है। मुख्तार के साथ भी तीन महीने पहले इसकी तरह की वारदात हुई थी, लेकिन उसने किसी के खिलाफ केस दर्ज नहीं कराया था। पुलिस ने घटना का वीडियो सामने आने के बाद केस दर्ज किया, लेकिन मुख्तार बयान देने ही नहीं पहुंचा। कहा जा रहा है मुख्तार ने अपने साथ हुई घटना का बदला नाबालिग से लिया है। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

युवक को हाथ बांधकर पीटा। - फोटो : सोशल मीडिया
सितंबर में मुख्तार के साथ हुई थी मारपीट 
दरअसल, मोहनगढ़ के रहने वाले मुख्तार खान का हमीरनाडा गांव की एक नाबालिग से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह एक साल से नाबालिग लड़की से मिलने के लिए गांव में जा रहा था। अनजान लड़के के बार-बार गांव में आने के कारण लोगों उसके प्रेम प्रसंग के बारे में पता चल गया। इसी बीच मुख्तार लड़की से मिलने के लिए गांव आया तो 15 से ज्यादा युवकों ने उसे पकड़ लिया। युवकों ने उससे बुरी तरह पीटा, उसके कपड़े फाड़े, बाल काटे और फिर बाइक में भी आग लगा दी थी। किसी ने युवक के परिजनों को सूचना दी तो वह मौके पर पहुंचे और उसे छुड़वाया। युवक के मांफी मांगने के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। हालांकि, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और केस दर्ज कर जांच शुरू, लेकिन दोनों पक्षों ने ही कार्रवाई करने से मना कर दिया। मुख्तार ने थाने में केस दर्ज भी नहीं कराया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें