फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: नशीली पदार्थ खिलाकर दोस्त की पत्नी से किया दुष्कर्म, अश्लील फोटो दिखाकर करता रहा ज्यादती 

Fri, 11 Mar 2022 02:53 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान के जयपुर में एक दोस्त ने अपने करीबी मित्र की पत्नी के साथ नशीली दवा खिलाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान आरोपी ने उसे अश्लील फोटो भी ले लिए और फिर उन्हें वायरल करने की धमकी देकर लगातार ज्यादती करता रहा।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी जयपुर में एक दोस्त ने अपने करीबी मित्र की पत्नी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके लिए आरोपी युवक ने पूरी प्लानिंग कर रखी थी। दोस्त के घर नहीं होने पर आरोपी घर आया और उसकी पत्नी को नशीला पदार्थ खिला दिया। इससे वह बेहोश हो गई और फिर उसे उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान ली गईं फोटो को दिखाकर आरोपी उसके साथ लगातार ज्यादती करता रहा। तंग आकर पीड़िता थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 27 साल की पीड़िता ने आदर्श नगर थाना पुलिस को बताया कि आरोपी विष्णू राय और उसका पति कई साल से दोस्त थे। विष्णू का पीड़िता के घर आना-जाना लगा रहता था।  जनवरी 2021 में आरोपी विष्णू घर आया है, इस दौरान उसका पति घर पर नहीं था। 

पीड़िता ने इसकी जानकारी आरोपी को दी, तो वह इंतजार करने की बात कहकर अंदर आ गया। आरोपी विष्णू साथ में कुछ खाने के लिए भी लाया था। पीड़िता ने उसका दिया पदार्थ खा लिया इसके बाद वह बेहोश हो गई। इसकी फायदा उठाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और उसके अश्लील फोटो भी ले लिए। 
विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बाद आरोपी पति को कुछ भी बताने पर अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा। साथ ही उसके साथ लगातार दुष्कर्म भी करता रहा। पीड़िता ने कहा आरोपी विष्णू की इस करतूत के कारण उसका पति और उसके बच्चे भी उससे दूर हो गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें