फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa: सगाई के बाद युवक के पास आया कॉल, मंगेतर बनकर बात की, इमरजेंसी बताकर ठगे 3.58 लाख, 4 आरोपी गिरफ्तार

Sun, 21 May 2023 09:22 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

 दौसा पुलिस ने चार ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी लोगों के बारे में सोशल मीडिया से जानकारी जुटाते थे, उसके बाद  ऑनलाइन ठगी की वारदात को अंजाम देते थे।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा की साइबर थाना पुलिस की टीम ने 4 ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों के बारे में संपूर्ण जानकारी ओपन सोर्स से पता कर रिश्तेदार या मित्र बन कर ऑनलाइन ठगी किया करते थे। 

विज्ञापन

   
दौसा एसपी संजीव नैन ने बताया कि आरोपी आकाश नट पुत्र गुलाल्या (24 साल) निवासी बिनोबा बस्ती थाना कोतवाली सवाई माधोपुर, मनीष सैनी पुत्र महावीर (20 साल) और विनोद कुमार जाटव पुत्र बाबूलाल (33 साल) निवासी थाना मानपुर जिला श्योपुर एमपी और गोविंद सैनी पुत्र खेमराज (26) निवासी मालीपुरा थाना पीपलू जिला टोंक को गिरफ्तार किया गया है।

घटना के संबंध में श्रीपा निवासी पीड़ित युवक सुरेश कुमार मीणा द्वारा 18 मई को रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट में बताया कि सगाई के तीन-चार दिन बाद किसी अज्ञात नंबर से कॉल आया, दूसरी ओर से मंगेतर होना बताया गया। इसके बाद धीरे-धीरे रोज उनकी बात होती रही। एक दिन पिता को कोई इमरजेंसी होने की बात कहकर 3.58 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। 3 मई को शादी में पत्नी के साथ बातचीत के बाद उसे ठगी का अहसास हुआ। 
विज्ञापन

       
4 आरोपियों को डिटेन कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया
एसपी नैन ने बताया कि साइबर ठगी की वारदातों के खुलासे के लिए एएसपी लालचंद कायल के सुपर विजन, एसएचओ साइबर थाना संतराम मीणा आरपीएस के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। गठित टीम ने 36 घंटे के अंदर तकनीकी आधार पर इन 4 आरोपियों को डिटेन कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें