फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: पुराने विवाद में युवक और उसके नाना पर लाठी डंडों से किया हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Sat, 14 Oct 2023 05:10 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

बाइक विवाद में एक युवक और उसके नाना के साथ रिश्तेदार संग आए बदमाशों ने जमकर मारपीट कर दी। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलपुर जिले के कंचनपुर थाना इलाके के मेंडकी गांव के पास आधा दर्जन युवकों ने बाइक पर जा रहे दो युवकों पर लाठी डंडो से हमला कर दिया। हमले से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में दोनों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन


घायल युवक सुभाष ने बताया कि वह अपने गांव दिहोली शाला से नाना को लेकर नीमखेड़ा गया था। जहां एक रिश्तेदार से गाड़ी को लेकर उसका विवाद चल रहा था। जिसे लेकर गांव में पंचायत भी हुई थी। पंचायत खत्म होने के बाद वह बाइक से अपने घर आ रहा था। इस दौरान रिश्तेदार ने कुछ बदमाश के साथ मिलकर कंचनपुर थाना क्षेत्र के मेढ़की गांव के पास दोनों पर लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी।

मारपीट की आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे तो बाइक सवार बदमाश फायरिंग करके फरार हो गए। गांव के लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती करवाया जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें