फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाती की मुश्किलें बढ़ीं, अब पाली की महिला ने लगाए दुष्कर्म के आरोप

Wed, 31 Oct 2018 04:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

शिष्या से दुष्कर्म मामले में फंसे दाती मदन की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब पाली में रहने वाली एक महिला ने कोर्ट में परिवाद पेश कर दाती मदन पर आश्रम में रहने वाली लड़कियों के साथ दुष्कर्म, मानव तस्करी, फर्जी ट्रस्ट बनाकर धोखा देने एवं धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप लगाए हैं। परिवाद पर सुनवाई 16 नवंबर को होगी।

विज्ञापन


महिला के वकील ने बताया कि परिवाद सोजत के एसीजेएम कोर्ट में दाखिल किया गया है। महिला ने दाती के आश्रम को कई बार चंदा दिया है। आश्रम में उसके जाने से पता चला कि बच्चियों के साथ गलत हो रहा है। इधर, दाती के वकील ने आरोपों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि दाती उक्त महिला से कभी मिले ही नहीं। 

गौरतलब है कि नौ जून को दिल्ली में एक शिष्या ने दाती और उसके भाइयों पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। मामले में दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने हाल ही केस दर्ज कर नए सिरे से जांच शुरू की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें