फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: घूंघट बन गया जान का दुश्मन

Tue, 23 Apr 2013 05:17 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
भिलवाड़ा जिले के पथिक नगर में एक युवक ने अपनी पत्नी की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी कि वह बिना घूंघट किए ही घर से बाहर निकली थी।
विज्ञापन


पुलिस ने पति सोनू अहिर को पत्नी केली की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

बीबीसी के अनुसार, ये घटना शनिवार को उस समय हुई जब सोनू अहिर शाम को काम से लौटा और पत्नी को बिना घूंघट किए ही घर से बाहर जाते देखा।

पुलिस के मुताबिक इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ। उसी दौरान सोनू ने पत्नी की पिटाई शुरू कर दी। इसी बीच उसने फावड़े से भी केली पर कई हमले कर दिए, वह अधमरी हालत में पहुंच गई। कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


आत्हत्या की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सच्चाई पता चलने पर सोनू को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, केली की हत्या के बाद सोनू ने अपने भतीजे को मौके पर बुलाया। दोनों शव लेकर जब गांव पहुंचे तो पुलिस को केली की हत्या की बात पता चली।
विज्ञापन


पुलिस ने केली के शव को कब्जे में लेकर सोनू को गिरफ्तार कर लिया। सोनू एक ट्रैक्टर ड्राइवर है और वह भीलवाड़ा में किराए के मकान में रहता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें