फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dholpur News: जेठ और जेठानी ने महिला से की मारपीट, पति ने समझौता किया तो लगा ली फांसी 

सार

कचरे को लेकर महिला का जेठ और जेठानी से विवाद हो गया था। दोनों ने उसके साथ मारपीट भी कर दी थी। इसके बाद से महिला तनाव में थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलपुर के राजाखेड़ा थाना क्षेत्र के सिकरौदा गांव में एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है महिला काफी दिनों से मानसिक तनाव में थी। इसी के चलते उसने खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला का पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। साथ ही केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।   

विज्ञापन


राजाखेड़ा थाना प्रभारी अजय मीणा ने बताया, दो दिन पहले मृतक महिला रत्ना (38) पत्नी राम प्रकाश का जेठ रामप्रकाश और जेठानी से कचरे के ढेर को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान दोनों के उसके साथ मारपीट भी कर दी। महिला के पति ने अपने भाई और भाभी के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया। गुरुवार को दोनों भाइयों ने आपस में राजीनामा कर लिया।  

इसके बाद से महिला महिला मानसिक तनाव में आ गई और उसने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मीणा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें