फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: करौली के मासलपुर अस्पताल के बाहर महिला का पेड़ के नीचे प्रसव, डॉक्टरों ने नहीं किया भर्ती, ANM एपीओ

Sat, 10 Jun 2023 10:21 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

सार

करौली के मासलपुर अस्पताल के बाहर एक महिला को पेड़ के नीचे प्रसव पीड़ा से गुजरकर बच्चे को जन्म देना पड़ा। पीड़िता के परिजनों ने सरकारी अस्पातल के स्टाफ पर प्रसूता को भर्ती नहीं करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर पेड़ के नीचे हुआ प्रसव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के करौली जिले में एक महिला की सरकारी अस्पताल के बाहर पेड़ के नीचे परिजनों को डिलीवरी करानी पड़ी। प्रसव के बाद  कर्मचारियों ने प्रसूता और नवजात को अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की जानकारी मिलते ही सीएमएचओ ने लापरवाह एएनएम को एपीओ कर दिया है।

विज्ञापन

  
अशोक गुर्जर ने बताया कि क्षेत्र के केशपुरा गांव निवासी काली बाई पत्नी साहब सिंह को शनिवार दोपहर बाद मासलपुर हॉस्पिटल में प्रसव के लिए लाया गया। आरोप है कि चिकित्सा कर्मियों ने महिला को भर्ती नहीं किया और अस्पताल से बाहर निकाल दिया। 

इसके बाद परिजनों ने कपड़े लगाकर महिला का पेड़ के नीचे प्रसव कराया। प्रसव के बाद चिकित्सा कर्मी नवजात बालक और महिला को अस्पताल के अंदर ले गए। परिजनों ने चिकित्साकर्मियों पर रिश्वत नहीं देने पर भर्ती नहीं करने का आरोप लगया है। 
विज्ञापन


महिला को गंभीर हालत में करौली किया था रेफर  
सीएमएचओ डॉ. दिनेश मीणा ने बताया कि महिला की हालत गंभीर होने के कारण उसे करौली रेफर किया था। लेकिन, परिजनों ने महिला को अस्पताल के बाहर पेड़ के नीचे लेटा दिया। इस दौरान प्रसूता को दर्द होने लगे और उसे वहीं प्रसव हो गया। जानकारी लगने पर कर्मचारी महिला और नवजात को अस्पताल ले गए। सीएमएचओ दिनेश मीणा ने बताया कि लापरवाह एएनएम कमलेश को एपीओ कर दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें