फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: धौलपुर में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू

Mon, 22 May 2023 10:16 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

धौलपुर में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का कहना है कि महिला लंबे समय से बीमार थी, इसी कारण उसने फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर बैठे मृतका परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलपुर के कंचनपुर थाना इलाके के गांव गोकुल का पुरा धुरवास में सोमवार को लंबे समय से बीमारी से परेशान 47 साल की विवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

विज्ञापन


कंचनपुर थाना प्रभारी हेमराज शर्मा ने बताया सोमवार को थाना इलाके के गांव गोकुल का पुरा धुरवास में 47 वर्षीय महिला उर्मिला पत्नी जसवंत ठाकुर ने घर में फांसी लगा ली। परिजनों को जैसे ही महिला फांसी के फंदे पर झूलती हुई दिखी तो होश उड़ गए। आनन-फानन में परिजनों ने महिला को जिला अस्पताल भर्ती कराया, लेकिन चिकित्सक परीक्षण कर मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना स्थानीय कोतवाली पुलिस को दी। 

कोतवाली पुलिस ने महिला की डेड बॉडी को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जिला अस्पताल पहुंची कंचनपुर थाना पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराकर लाश को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


लंबे समय से बीमार चल रही थी महिला
परिजनों ने बताया कि मृतका उर्मिला लंबे समय से बीमारी से जूझ रही थी। इलाज के बाद भी उसे फायदा नहीं मिल रहा था। बीमार रहने की वजह से वह मानसिक अवसाद में थी। ऐसे में उसने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें