नागौर में बच्चा चोर समझकर महिला की पिटाई
- फोटो : Social Media
नागौर के मकराना शहर में महिला को बच्चा चोर समझ कर बेरहमी से मारपीट की गई। महिला से मारपीट का वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक मां अपनी बेटी के साथ जा रही थी, लोगों ने उसे बच्चा चोर समझ पीट दिया।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार एक दलित अपनी बच्ची के साथ टीबा मोहल्ला से जा रही थी। इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने महिला को बच्चा चोर समझकर बेरहमी से मारपीट की। इसके साथ ही अश्लील गाली गलौज भी की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 12, 2022 ">http://
पीड़ित महिला के भाई धर्माराम ने मकराना पुलिस को एक रिपोर्ट पेश कर कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि पुलिस ने जब कार्रवाई नहीं की तो इसके बाद दलित महिला के भाई धर्माराम ने मकराना विधायक रूपाराम मुरावतिया को घटना की जानकारी दी।
मामले को लेकर मकराना विधायक रूपाराम मुरावतिया की मारपीट की घटना को निंदनीय बताया है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर पकड़ने में जुटी है। थानाधिकारी प्रमोद कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में आरोपियों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया। जल्द पहचान कर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।