फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: अवैध संबंध, बैट और पति की हत्या... डॉग ने किया कातिल पत्नी की खौफनाक साजिश का खुलासा

Tue, 22 Aug 2023 06:46 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं

सार

अवैध संबंध में झुंझुनूं में एक महिला ने अपने पति की किक्रेट बैट से वार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद महिला ने खुद को पुलिस से बचाने के लिए झूठी कहानी रची, लेकिन डॉग ने भीड़ में खड़ी कातिब पत्नी की साजिश का खुलासा करवा दिया।  
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी महिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के झुंझुनूं में एक महिला ने बैट से वार कर पति की हत्या कर दी। महिला को शक था कि उसके पति का किसी और महिला के साथ अवैध संबंध है। इस बात को लेकर दोनों में अक्सर झगड़ा होता रहता था। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।    

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला जिल के रामगढ़ का है। यहां रहने वाला बंटी वाल्मीकि झुंझुनूं नगर परिषद में सफाई कर्मचारी के तौर पर काम करता था। वह अपनी पत्नी कविता और बच्चों के साथ पीपली चौक इलाके में धर्मकांटे के पास किराए पर मकान लेकर रहता था। बीते शनिवार को दोपहर के समय बंटी फोन पर किसी महिला से बात कर रहा था। कविता को पता चला कि बंटी किसी महिला से फोन पर बात कर रहा है तो वह उससे पूछताछ करने लगी। इसी बात पर दोनों में विवाद हो गया। इससे गुस्साई कविता ने बैट से बंटी के सिर पर जोरदार वार कर दिया। इससे उसके सिर से खून बहने लगा और वह अचेत होकर जमीन  पर गिर गया। कुछ देर बाद उसने पत्नी के सामने ही दम तोड़ दिया।    

बंटी की मौत के बाद आरोपी कविता ने पुलिस गुमराह करने के लिए कहानी गढ़ी। बंटी की मौत के बाद वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी। लोगों की भीड़ लगी तो उसने बताया कि बदमाशों ने बंदी की हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को भी कविता ने यही कहानी बताई। पुलिस ने मामले की जांच के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने, लेकिन इस दौरान कोई भी संदिग्ध नजर नहीं आया।   
विज्ञापन


मामले की जांच के लिए पुलिस डॉग स्क्वॉयड को मौके पर बुलाया। बैट को सूंघने के बाद डॉग महिलाओं के बीच खड़ी कविता के पास जाकर रुक गया। इससे पुलिस को उस पर शक हुआ और फिर उसे हिरासत में लेकर थाने ले गई। जहां हुई पूछताछ के बाद कविता ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।  

बतादें कि कविता और बंदी की शादी 15 साल पहले हुई थी। दोनों के तीन बच्चे हैं। 2012-13 में बंटी नगर परिषद में भर्ती हुआ था, इस दौरान उसके किसी महिला के साथ अवैध संबंध शुरू हो गए। इसी जानकारी कविता को लगी तो दोनों में झगड़े होने लगे थे।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें