फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Board Exams: बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट का इंतजार जल्द होगा खत्म, जानिए कब और कैसे देखें परिणाम

Wed, 26 Apr 2023 04:13 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 10 लाख 68 हजार 383 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन किया था। वहीं 12वीं में 10,31072 छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे। इस बार 10वीं और 12वीं क्लास की बोर्ड परीक्षाओं के लिए कुल 21 लाख 12 हजार 206 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था।
विज्ञापन
Rajasthan Board - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सालाना परीक्षाओं के परिणाम जल्द ही जारी हो सकते हैं। बोर्ड सूत्रों की मानें तो माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से सीनियर सेकेंडरी (12वीं) का परीक्षा परिणाम मई के दूसरे सप्ताह जारी किया जाएगा। वहीं दसवीं के रिजल्ट जून में जारी किए जाएंगे। बोर्ड सूत्रों के मुताबिक बारहवीं विज्ञान का परिणाम मई के दूसरे सप्ताह में जारी होगा, इसके बाद 12वीं वाणिज्य फिर कला का परिणाम जारी किया जाएगा। अंत में दसवीं का परिणाम जून में जारी किया जाएगा। 

बोर्ड परीक्षाओं के लिए 6081 केंद्र बनाए गए थे

विज्ञापन

राज्य में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 16 मार्च, 2023 से शुरू हुई थी और 11 अप्रैल 2023 को खत्म हुई थी। परीक्षा सुबह 8.30 बजे से आयोजित की गई थी। वहीं कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 9 मार्च से 12 अप्रैल 2023 तक आयोजित की गई थी, जो सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे तक आयोजित हुई थी। इस साल राजस्थान बोर्ड की परीक्षा के लिए 6081 केंद्र बनाए गए थे। 

इतने छात्रों ने किया था रजिस्ट्रेशन
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 10 लाख 68 हजार 383 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन किया था। वहीं 12वीं में 10,31072 छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे। इस बार 10वीं और 12वीं क्लास की बोर्ड परीक्षाओं के लिए कुल 21 लाख 12 हजार 206 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था।

आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करें रिजल्ट

विज्ञापन

छात्रों को रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिणाम लिंक पर क्लिक करना होगा और फिर उन्हें अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद उनका परिणाम उनके सामने होगा।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें