फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब मतदाता ने पूछा, सड़क भाजपा की या कांग्रेस की

Mon, 25 Nov 2013 10:46 PM IST
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान विधानसभा चुनाव में प्रचार कर रहे प्रत्याशी के सामने ऐसी घटना घटी कि उन्हें पता चल गया, जनता जागरूक हो चुकी है और अब वह प्रत्याशियों के वादों पर पहले जितना भरोसा नहीं करती।
विज्ञापन


एक सवाल ने अजमेर उत्तर सीट से चुनाव लड़ रही भाजपा प्रत्याशी अनीता भदेल को चक्कर में डाल दिया। प्रचार के दौरान वह पालबीचला क्षेत्र पहुंची और वोट मांगे तो एक व्यक्ति ने कहा कि पहले ये बताओ कि हमारे इलाके की सड़क कांग्रेस की है या भाजपा की।

मतदाता ने कहा कि पत्र लिख-लिखकर परेशान हो चुका है, लेकिन इस सड़क की मरम्मत ही नहीं हो रही। मतदाता ने प्रत्याशी को लाजवाब कर दिया। अब ऐसे में फिर आश्वासन देकर आगे बढऩे के आलावा प्रत्याशी के पास कोई चारा भी तो नहीं था।
विज्ञापन


आईएएस प्री पास का मुकाबला साक्षर से
राजस्थान विधानसभा चुनाव में एक और रोचक मुकाबला देखने को मिल रहा है। यहां बारां जिले की किशनगंज-शाहाबाद सीट से 60 साल  से अधिक उम्र की साक्षर महिला कांग्रेस की उम्मीदवार चतरीबाई के सामने, 26 साल के आईएएस प्री परीक्षा पास कर चुके भाजपा के प्रत्याशी ललित मीणा चुनौति बनकर खड़े हैं।

चतरीबाई के पति इस क्षेत्र से सहारिया जाति के पहले आदिवासी थे, जो बीए पास विधायक थे। वहीं, मीणा के पिता हेमराज विधायक रह चुके हैं। अब मीणा का कहना है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि चुनाव लडऩा पड़ेगा। उनके अनुसार आईएएस बनने के बारे में अब बाद में सोचा जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें