फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur: धर्मांतरण के विरोध में जोधपुर में प्रदर्शन, चर्च में हनुमान चालीसा का पाठ करने का किया एलान

Sun, 05 Jun 2022 01:57 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

जोधपुर में विश्व हिंदू परिषद ने धर्मांतरण के विरोध में हनुमान चालीसा रैली निकाली। पुलिस ने रैली को बीच रास्ते में ही रोक दिया।
विज्ञापन
जोधपुर में प्रदर्शन - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले कुछ महीने में राजस्थान में सांप्रदायिक हिंसा के कई मामले सामने आए हैं। जिसपर अब तक सियासत जारी है। अब जोधपुर में रविवार को धर्मांतरण के विरोध में विश्व हिंदू परिषद ने प्रदर्शन किया है। परिषद के कार्यकर्ता ने मंशापूर्ण बालाजी से हनुमान चालीसा रैली निकाली। उन्होंने चर्च के आगे जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करने का एलान किया है।

विज्ञापन

पुलिस ने बीच रास्ते में हनुमान चालीसा रैली को रोक दिया। इस दौरान पुलिस और लोगों में धक्का-मुक्की भी हुई। जिसके बाद विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता और पदाधिकारी बीच सड़क पर धरने पर बैठ गए। इस रैली में पूर्व महापौर घनश्याम ओझा भी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने नहर चौराहे को जाम कर दिया। पुलिस ने समझाइश का भी प्रयास किया लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने। उन्होंने सड़क पर ही हनुमान चालीसा का पाठ किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है।


क्या है मामला
जोधपुर में 20 मई को पाल रोड पर स्थित चर्च में ईसाई मिशनरियों की ओर से कथित रूप से कुछ लोगों का धर्मांतरण कराते हुए पकड़ा गया था। जिसे लेकर हिन्दू संगठनों ने हंगामा भी किया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें