फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: करौली में फ्री मोबाइल नहीं मिलने से ग्रामीणों ने लगाया जाम, कर्मचारियों पर लगाया रुपए लेने का आरोप

Wed, 20 Sep 2023 02:09 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

सार

ग्रामीणों का कहना है कि सरकार की योजना को सरकारी कर्मचारी ही फेल कर रहे हैं। ग्रामीणों ने रुपये लेकर स्मार्टफोन बांटने के मामले की जांच करवाकर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने सड़क पर लगाया जाम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करौली जिले के उपखंड मुख्यालय सपोटरा में फ्री स्मार्टफोन नहीं मिलने से नाराज ग्रामीणों ने सड़क मार्ग पर जाम लगा दिया। साथ ही स्मार्टफोन वितरण करने वाले कर्मचारियों पर रुपए लेने का भी आरोप लगाया। जिस कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।  जाम की सूचना पर सपोटरा थाना अधिकारी यशपाल सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को शांत कराकर जाम खुलवाया।

विज्ञापन


प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का आरोप है कि राजस्थान सरकार के द्वारा इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना के तहत बांटे जा रहे स्मार्टफोन पात्र लोगों को नहीं बांटे जा रहे हैं। पिछले कई दिनों से पात्र लाभार्थी सुबह कैंप जा रहे हैं, लेकिन उन्हें मोबाइल नहीं मिल रहा है। उनका आरोप है कर्मचारियों द्वारा अपने चेहते लोगों को स्मार्टफोन वितरण किए जा रहे हैं। अधिकारियों को कई बार शिकायत करने के बाद भी उनकी समस्या को नहीं सुना जा रहा है। इससे परेशान होकर उन्हें मजबूरी में जाम लगाना पड़ा।

ग्रामीणों का कहना है कि सरकार की योजना को सरकारी कर्मचारी ही फेल कर रहे हैं। ग्रामीणों ने रुपये लेकर स्मार्टफोन बांटने के मामले की जांच करवाकर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि जल्द ही सपोटरा में स्मार्टफोन वितरण व्यवस्था को सही नहीं करवाया गया तो फिर हम धरने पर बैठेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें