फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: उम्मेद क्लब में नाबालिग का आपत्तिजनक वीडियो बनाने का मामला, हाईकोर्ट ने सीबीआई को नोटिस किया जारी

Wed, 18 May 2022 05:36 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

उम्मेद क्लब में लड़की का वीडियो बनाने मामले में पीड़िता ने हाईकोर्ट में सीबीआई जांच की मांग की। जिसके बाद कोर्ट ने सीबीआई को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
जोधपुर हाईकोर्ट - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोधपुर के उम्मेद क्लब के स्विमिंग पूल के बाथरुम में नाबालिग का आपत्तिजनक वीडियो बनाने का मामला सामने आया था। इस मामले में अब पीड़ित पक्ष ने हाईकोर्ट में सीबीआई जांच के लिए याचिका दायर की है। जिसके बाद हाईकोर्ट ने सीबीआई को नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन

जस्टिस मनोज कुमार गर्ग ने याचिका पर बुधवार को सुनवाई की। जिसके बाद हाईकोर्ट ने सीबीआई को नोटिस जारी किया। साथ ही मामले में कोर्ट ने जांच अधिकारी से केस डायरी और तथ्यात्मक रिपोर्ट को तलब किया है। हाईकोर्ट में इस मामले की अगली सुनवाई 24 मई को होगी।


क्या है मामला

आरोप है कि 24 अप्रैल को उम्मेद क्लब में 17 साल की नाबालिग लड़की का स्विमिंग करने के बाद वॉशरुम में शॉवर लेते हुए मुख्य आरोपी आकाश चोपड़ा ने आपत्तिजनक विडियो बना लिया था। जिसके बाद पुलिस थाना उदय मंदिर में मुख्य आरोपी सहित उम्मेद क्लब के अध्यक्ष हंसराज बाहेती, दीपक गहलोत, दीपक भाटी, अर्पित मोदी और मुख्य आरोपी के ससुर कमलेश तातेड़ के विरूद्ध मुकदमा दायर किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें