फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: शातिर बदमाश हंसा गिरफ्तार, चोरी की बाइक और मोबाइल बरामद, लंबे समय से वारदातों को दे रहा था अंजाम

Sat, 15 Apr 2023 08:02 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

धौलपुर पुलिस एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया बदमाश आदतन अपराधी है। शहर के कई थानों में उसके खिलाफ केस दर्ज हैं। पुलिस की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के धौलपुर जिले की नादनपुर थाना पुलिस ने  शातिर बदमाश हंसा उर्फ हंसराज गुर्जर को गिरफ्तार किया है। आरोपी बदमाश के कब्जे से पुलिस ने एक चोरी की बाइक और मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


नादनपुर थाना प्रभारी रामअवतार बैरवा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार के निर्देश पर ऑपरेशन सुदर्शन चक्र के तहत वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिला पुलिस लगातार कार्रवाई कर अपराधियों को सलाखों के पीछे भेज रही है। शनिवार को स्थानीय पुलिस के जरिए मुखबिर सूचना मिली कि शातिर बदमाश हंसा उर्फ हंसराज गुर्जर (25) पुत्र मुंशी गुर्जर निवासी निधारा थाना बाड़ी सदर इलाके में वारदात करने के इरादे से घूम रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक चोरी की बाइक और कुछ मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है, जिससे अन्य वारदातों का भी खुलासे हो सकता हैं।

आदतन अपराधी है हंसा उर्फ हंसराज
हंसा उर्फ हंसराज आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ जिले के विभिन्न पुलिस थानों में चोरी, लूट और नकवजनी जैसे कई मामले दर्ज हैं। हंसा एक गैंग भी ऑपरेट करता है। इस गैंग के सदस्य बदमाश रामवीर और बंटी को पूर्व में धौलपुर पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। उसके अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें