फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vehicles collide: मुख्यमंत्री के काफिले में चल रहे दो वाहन आपस में भिड़े, तीन कार्यकर्ता हुए घायल

Wed, 20 Dec 2023 11:46 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

Rajasthan News: दौसा से होकर भरतपुर जाते समय मुख्यमंत्री के साथ चल रहे लंबे काफिले में चल रही दो गाड़ियां मेहंदीपुर बालाजी क्षेत्र के समीप आपस में भिड़ गईं। जिसमें 3 भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर बालाजी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए मानपुर अस्पताल भेज दिया। 
विज्ञापन
भिड़त में कार के एयर बैग खुले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर के लिए जा रहे मुख्यमंत्री के काफिले में चल रहे दो वाहन मेहंदीपुर बालाजी के समीप आपस में टकरा गए, जिसमें तीन कार्यकर्ता घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए मानपुर अस्पताल भेज दिया जहां से उन्हें दौसा जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


कार मालिक महावीर ने जानकारी देते हुए बताया कि वे सीएम के काफिले में मानपुर से ही शामिल हुए थे। इसी दौरान बालाजी थाना क्षेत्र के ठिकरिया चौराहे के समीप आगे चल रही गाड़ी के अचानक ब्रेक लगा देने से हमारी कार आगे चल रही कार से जा टकराई।

गनीमत रही कि वाहनों के आगे-पीछे से भिड़ने के कारण पीछे चल रही कार के एयर बैग खुल गए और कोई बड़ा हादसा होने से बच गया। कार में सवार हनीफ (55), सहजाद (40) और अर्जुन (55) घायल हो गए, जिन्हें मानपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को दौसा रैफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें