Veer Guardian 2026: राजस्थान के जोधपुर में भारत और जापान की वायु सेनाएं 'वीर गार्जियन-2026' द्विपक्षीय हवाई अभ्यास करेंगी। अभ्यास का फोकस परिचालन तालमेल, अंतर-संचालनीयता, सर्वोत्तम प्रथाओं के आदान-प्रदान और जटिल हवाई अभियानों की संयुक्त तैयारी पर रहेगा।
भारत और जापान की वायु सेनाएं राजस्थान के जोधपुर में द्विपक्षीय हवाई अभ्यास 'वीर गार्जियन-2026' का आयोजन करेंगी। यह संयुक्त सैन्य अभ्यास दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग और रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने के मकसद से किया जा रहा है। यह अभ्यास दोनों मित्र देशों की वायु सेनाओं के बीच परिचालन तालमेल, सर्वोत्तम प्रथाओं के आदान-प्रदान और अंतर-संचालनीयता को बढ़ावा देने पर केंद्रित रहेगा।
विज्ञापन
वीर गार्जियन-2026 अभ्यास का दोनों देशों की वायु सेनाओं के बीच आपसी समझ को बढ़ाना और जटिल हवाई अभियानों में तालमेल बिठाना है। जोधपुर का वायु सेना स्टेशन इस बड़े हवाई अभ्यास की मेजबानी करेगा। अभ्यास के दौरान दोनों देशों के लड़ाकू विमान और सैन्य कर्मी विभिन्न प्रकार के हवाई युद्ध कौशलों का प्रदर्शन करेंगे। रक्षा अधिकारियों के अनुसार, यह अभ्यास हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और सुरक्षा बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। भारत और जापान की वायु सेनाएं नियमित रूप से ऐसे अभ्यासों का आयोजन करती आ रही हैं, जिससे दोनों देशों के रक्षा संबंध लगातार गहरे हुए हैं।
संयुक्त रणनीति बनाने पर विशेष ध्यान
जोधपुर वायु सेना स्टेशन पर इस अभ्यास की व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।, जोधपुर का रेगिस्तानी क्षेत्र और यहां का हवाई क्षेत्र जटिल सैन्य अभ्यासों और सामरिक प्रशिक्षण के लिए अत्यंत उपयुक्त माना जाता है। इस अभ्यास में दोनों देशों की ओर से अत्याधुनिक लड़ाकू विमान, परिवहन विमान और विशेष बल भाग लेंगे। अभ्यास के दौरान काल्पनिक हवाई खतरों से निपटने, रक्षात्मक और आक्रामक हवाई अभियानों को अंजाम देने तथा संयुक्त रणनीति बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
रक्षा सहयोग में निरंतर वृद्धि
वीर गार्जियन श्रृंखला का यह अभ्यास दोनों देशों के बीच बढ़ती रणनीतिक साझेदारी का प्रतीक है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, दोनों देशों की वायु सेनाएं अपनी परिचालन क्षमताओं को साझा करेंगी और एक-दूसरे के अनुभवों से सीखेंगी। वीर गार्जियन-2026 अभ्यास न केवल सैन्य कौशल को बढ़ाएगा, बल्कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को भी नई ऊंचाई देगा। दोनों देश क्षेत्रीय सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने के लिए मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।