फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान चुनाव: भ्रष्टाचार को मुद्दा बना वसुंधरा ने साधा कांग्रेस पर निशाना

Mon, 10 Sep 2018 04:35 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
वसुंधरा राजे
विज्ञापन
राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने आज हनुमानगढ़ी के चाईया जिले में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर एक बार फिर निशाना साधा है। इस दौरान कांग्रेस के भ्रष्टाचार के आरोपों का उन्होंने अपने ही अंदाज में जवाब दिया। उनका कहना था कि उस पार्टी के लोग भ्रष्टाचार की बात कर रहे हैं जिनके खुद के नेता जेल में हैं। उन्होंने हमला तेज करते हुए कहा कि जिस पार्टी के तीन नेताओं को पैसे लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया वो आज अपनी तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


रैली के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी जोश नजर आया। उन्होंने वसुंधरा राजे सिंधिया का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान वो नेता कुछ ज्यादा ही उत्साहित नजर आए जो टिकट पाने की दौड़ में शामिल हैं। लेकिन इस दौरान कई स्थानों पर उनका विरोध भी नजर आया। कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं ने हनुमानगढ़ी के पास सीएम का विरोध करते हुए उन्हें काले झंडे दिखाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें