फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान विधानसभा चुनाव में वसुंधरा फिर होंगी सीएम पद की उम्मीदवार: शाह

Sun, 22 Jul 2018 02:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में मौजूदा मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एक बार फिर सीएम पद का चेहरा हो सकती हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को यह बात कही। भाजपा अध्यक्ष शाह यहां पार्टी की चुनाव तैयारियों की समीक्षा के लिए पहुंचे थे। शाह ने कहा कि पार्टी को विधानसभा चुनावों और लोकसभा चुनाव में फिर से अपने आपको साबित करना है। पार्टी उसी नेता को टिकट देगी जो जुगाड़ की बजाय सही मायने में ईमानदारी से जनता के लिए काम करेगा। 

विज्ञापन


पार्टी की चुनाव तैयारी की समीक्षा से लिए पहुंचे पार्टी अध्यक्ष ने दी जानकारी

शाह ने पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से रोजाना 18 घंटे पार्टी के लिए काम करने का आह्वान किया। शाह ने कहा कि यदि आप पार्टी के कार्यकर्ता हैं तो पार्टी और देश के लिए जीना सीखें। इसके बाद हमें चुनावों में कोई नहीं हरा सकता। अमित शाह ने तोतुका भवन में भाजपा कार्यसमिति की बैठक के समापन सत्र में और राजमंदिर सिनेमा हॉल में सोशल मीडिया कार्यशाला में शामिल हुए। 

उन्होंने कहा कि नेता यह भ्रम छोड़ दें कि बिना काम किए सिफारिश से पद या टिकट मिल जाएगा। पार्टी जमीनी स्तर के नेता का विशेष ध्यान रखती है। शाह ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली 163 सीट के मुकाबले अगले चुनाव में एक भी सीट कम आई, तो समझ लेना कि हम हार गए। सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकजुट हो जाएं और प्रयास करें कि इस बार 163 सीटों से ज्यादा पर जीत मिले।
विज्ञापन


राहुल का देश से सीधा नाता नहीं

अमित शाह ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का इस देश से कोई सीधा नाता ही नहीं है। उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक को जुमला स्ट्राइक बताने वाले का इस देश से सीधा नाता हो ही नहीं सकता।

साइबर योद्धा तय करें चुनाव का एजेंडा

अमित शाह ने कहा कि साइबर योद्धा चुनाव का एजेंडा तय करें, जिससे वर्ष 2018 में होने वाले विधानसभा चुनावों और 2019 के आम चुनाव में जीत का श्रेय साइबर योद्धाओं को दे सकें। वर्ष 2014 के चुनाव में अन्य कारणों के साथ ही हमारी जीत का बहुत बड़ा कारण हमारे साइबर मित्र थे, जिन्होंने कांग्रेस को सोशल मीडिया के मामले में बुरी तरह हराया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें