भाजपा सांसद वरुण गांधी के लिए ललित मोदी के खुलासे ने मुसीबत खड़ी कर दी है। अब भाजपा विधायक जगत सिंह ने भी ट्वीट कर दावा कर दिया कि ललित मोदी से वरुण की मुलाकात मैने नहीं उनके ही एक कॉमन फ्रेंड ने कराई थी।
इस नए खुलासे के बाद वरुण गांधी की मुसीबत बढ़ती दिख रही है क्योंकि अभी तक भाजपा सांसद यही दावा कर रहे थे कि ललित मोदी से उनकी मुलाकात पूर्व केन्द्रीय मंत्री और कांग्रेसी नेता नटवर सिंह के पुत्र भाजपा विधायक जगत सिंह ने कराई थी।
जगत सिंह के दावे के बाद पहले से ही पार्टी में अलग थलग पड़े वरुण को आगे जवाब देना मुश्किल हो सकता है। क्योंकि ललित मोदी उन्हें यह चुनौती पहले ही दे चुके हैं कि वह इस बात का इंतजार कर रहे हैं जब वरुण गांधी सोनिया गांधी की बात से इंकार करें।
Meeting was at behest of Varun Gandhi. Got a call from LM a week later. Most upset. Shocked at what he had to say.— Jagat Singh (@kjagatsingh8) July 1, 2015