फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dholpur News: बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, शादी समारोह से वापस लौट रहा था युवक

Wed, 26 Apr 2023 06:35 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

राजाखेड़ा निवासी प्रमोद ने बताया कि मृतक रिंकू की शादी करीब 3 साल पहले राजाखेड़ा के छैकुरिया बस्ती निवासी अंजलि के साथ हुई थी। मृतक की एक बालिका भी है, जो एक साल की है। मृतक युवक अपने तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। 

विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलपुर जिले में बुधवार सुबह आम का पुरा गांव से आगे के पास एक बाइक सवार युवक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची राजाखेड़ा थाना पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर राजाखेड़ा स्थित शहीद राघवेंद्र सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।

राजाखेड़ा रिश्तेदारी से वापस गांव लौट रहा था युवक 

विज्ञापन

राजाखेड़ा के छैकुरिया बस्ती निवासी प्रमोद ने बताया कि उसका बहनोई रिंकू सिंह (25) बदाय हेतमपुर का रहने वाला है। वह बाइक से जाटौली गांव में अपने मैईया ससुर के यहां शादी समारोह में शामिल होने आया था। मंगलवार रात ससुराल में ही रुक कर बुधवार सुबह बाइक से अपने गांव लौट गया। धौलपुर रोड पर आम का पुरा गांव से आगे उन्हें किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई।

मृतक युवक की करीब 3 साल पूर्व हुई थी शादी
राजाखेड़ा निवासी प्रमोद ने बताया कि मृतक रिंकू की शादी करीब 3 साल पहले राजाखेड़ा के छैकुरिया बस्ती निवासी अंजलि के साथ हुई थी। मृतक की एक बालिका भी है, जो एक साल की है। मृतक युवक अपने तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें