फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur News: केंद्रीय मंत्री शेखावत का सीएम गहलोत पर तंज, बोले- पेपर लीक अब राजस्थान के सिस्टम का हिस्सा

Sat, 25 Feb 2023 10:05 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

जोधपुर में मैरिज गार्डन में पेपर हल कर रहे अभ्यर्थियों के पकड़े जाने पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गहलोत जी की नई योजना, अब मैरिज गार्डन का इस्तेमाल भर्ती परीक्षा शुरू होने से पहले प्रश्न पत्र हल के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में रीट पेपर लीक की घटना पर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि पेपर लीक अब राजस्थान के सिस्टम का हिस्सा बन गया है।

विज्ञापन


शेखावत ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक एंबुलेंस का फोटो साझा करते हुए कहा कि दो दिन पहले की इस तस्वीर में एंबुलेंस में लेटी एक बहन, जो अपने बच्चे को जन्म देने के बाद रीट की परीक्षा देने बड़ी उम्मीद से गई थी। इसी तरह हजारों अभ्यर्थी तमाम दुख-तकलीफों और आर्थिक-शारीरिक परेशानियों से जूझते हुए भर्ती परीक्षाओं में शामिल होते हैं, लेकिन सीएम को यह दिखाई नहीं देता। पेपर लीक तो मानो अब राजस्थान के सिस्टम का हिस्सा बन गया है।

विज्ञापन


जोधपुर में मैरिज गार्डन में पेपर हल कर रहे अभ्यर्थियों के पकड़े जाने पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गहलोत जी की नई योजना, अब मैरिज गार्डन का इस्तेमाल भर्ती परीक्षा शुरू होने से पहले प्रश्न पत्र हल के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन


बतादें कि जोधपुर में पुलिस ने 29 लड़के-लड़कियों को गिरफ्तार किया है। जो रीट भर्ती परीक्षा का पेपर हल रहे थे। हालांकि, पुलिस का दावा है कि वो पेपर फर्जी है। पेपर लीक नहीं हुआ है।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें