फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria: मवेशी को बचाने के लिए टाइगर से भिड़ गया चरवाहा, बमेरा में टाइगर ने किया हमला, पतौर रेंज की तीसरी घटना

Wed, 20 Sep 2023 02:03 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

मध्यप्रदेश के उमरिया में अपने मवेशी को बचाने के लिए टाइगर से चरवाहा भिड़ गया। बमेरा में टाइगर ने एक बार फिर हमला कर दिया। पतौर रेंज की यह तीसरी घटना है।
विज्ञापन
टाइगर का चरवाहे पर हमला (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जानवरों से इतना प्रेम की अपने आप को भी मौत के मुंह में झुक देने वाला एक मामला सामने आया है। उमरिया में अपने मवेशी को बचाने के लिए एक चरवाहा टाइगर से भिड़ गया। जिसकी वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। यह पूरा मामला बांधवगढ टाइगर रिज़र्व के पतौर रेंज के बमेरा गांव का बताया जा रहा है। जहां रात करीब सात बजे टाइगर ने घर मे घुसकर दम्मा पिता बदुआ यादव उम्र 52 वर्ष पर हमला कर दिया है। वहीं, इस घटना में पीड़ित दम्मा यादव गम्भीर रूप से घायल बताया जा रहा है।

विज्ञापन


सूत्रों की माने तो घायल दम्मा के घर अंधेरे का फायदा उठाकर टाइगर घर पर मवेशी का शिकार करने गया था। इसी दौरान घर वालों को पता चला। जिसके बाद टाइगर को भगाने का प्रयास किया। तभी टाइगर ने इंसानी हमला कर दिया। जिसमें दम्मा यादव का गला गम्भीर रूप से चोटिल हो गया है। वहीं दूसरा पहलू यह भी सामने आया है कि दम्मा यादव पर हमले से पूर्व टाइगर ने उस घर के एक मवेशी का भी शिकार किया है। जो फिलहाल मृत हो चुकी है। साथ ही घटना की जानकारी पर वन क्षेत्र अधिकारी अर्पित मेरवाल सहित वन अमला मौके पर पहुंचा। घायल को बिना देर किए जिला अस्पताल पहुंचाया है।

मंगलवार की रात हुए टाइगर हमले की तीसरी घटना है। इसके पहले सप्ताह भर के अंदर दो अलग-अलग जगहों पर टाइगर ने इंसानी हमला किया है। ये तीनों घटना पतौर रेंज की तो थी। परन्तु बाकी दोनों मामले बमेरा गांव से दूर के है। जिससे ये तीनों घटना एक ही टाइगर की है। यह कहना जल्दबाजी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें