फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उदयपुर: जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस के 47 प्रत्याशी घोषित, विधायक के बेटे समेत राजनीतिक परिवारों को टिकट

Tue, 13 Oct 2026 02:14 PM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

उदयपुर जिला परिषद चुनाव के लिए कांग्रेस ने 47 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। मावली विधायक के बेटे और पूर्व जिलाध्यक्ष समेत कई अनुभवी नेताओं व राजनीतिक परिवारों से जुड़े चेहरों को मौका मिला है। 
विज्ञापन
पंचायत राज चुनाव के लिए कांग्रेस लिस्ट जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचायतीराज चुनाव को लेकर उदयपुर में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस ने जिला परिषद सदस्य चुनाव के लिए अपने 47 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। सूची में अनुभवी नेताओं, पूर्व जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक परिवारों से जुड़े चेहरों को मौका दिया गया है। मावली विधायक पुष्करलाल डांगी के बेटे शांतिलाल डांगी को भी पार्टी ने चुनाव मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने उदयपुर देहात कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष लाल सिंह झाला को वार्ड नंबर-2 और पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना के करीबी माने जाने वाले राज सिंह झाला को वार्ड नंबर-32 से प्रत्याशी बनाया है। दोनों नेताओं ने सोमवार को ही अपना नामांकन दाखिल कर दिया था।
विज्ञापन


कांग्रेस ने उदयपुर देहात के पूर्व जिलाध्यक्ष लाल सिंह झाला पर भरोसा जताते हुए उन्हें वार्ड नंबर-2 से उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले विधानसभा चुनाव में उन्हें मावली सीट से टिकट दिया गया था, लेकिन बाहरी उम्मीदवार होने के मुद्दे पर विरोध के बाद अंतिम समय में उनका टिकट बदलकर पुष्करलाल डांगी को दिया गया था। इस बार जिला प्रमुख का पद अनारक्षित होने के चलते लाल सिंह झाला जिला परिषद चुनाव में अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। उनके नाम की घोषणा को जिले की राजनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

वार्ड नंबर-32 से कांग्रेस ने राज सिंह झाला को प्रत्याशी बनाया है। राज सिंह झाला पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना के करीबी माने जाते हैं। वे वल्लभनगर के पूर्व विधायक स्वर्गीय गजेंद्र सिंह शक्तावत के भांजे भी हैं। राज सिंह झाला ने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया।
विज्ञापन


विधायक के बेटे और पूर्व जनप्रतिनिधियों को भी टिकट
कांग्रेस की सूची में मावली विधायक पुष्करलाल डांगी के बेटे शांतिलाल डांगी का नाम भी शामिल है। पार्टी ने उन्हें वार्ड नंबर-43 से उम्मीदवार बनाया है। पुष्करलाल डांगी पूर्व में जिला परिषद सदस्य रह चुके हैं। वहीं वार्ड नंबर-21 से प्रत्याशी बनाए गए दीपक मीणा आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक बंशीलाल मीणा के बेटे हैं। वार्ड नंबर-12 से सदन देवी खराड़ी को टिकट दिया गया है, जो पहले फलासिया पंचायत समिति की प्रधान रह चुकी हैं।

वार्ड नंबर-10 से कमला शंकर खेर को उम्मीदवार बनाया गया है। वे कोटड़ा के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रह चुके हैं। वार्ड नंबर-14 से प्रत्याशी लोकेश कुमार के पिता मोहनलाल गमार भी फलासिया पंचायत समिति के सदस्य रह चुके हैं। इसके अलावा वार्ड नंबर-15 से कांग्रेस ने सेवानिवृत्त शिक्षक उदयलाल डामोर को मैदान में उतारा है। वार्ड नंबर-46 से नाथूलाल मेघवाल को टिकट दिया गया है, जो पूर्व में जिला परिषद सदस्य रह चुके हैं।

कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची

वार्ड

प्रत्याशी का नाम

वार्ड आरक्षण

1

चेलाराम गमेती

एसटी ओपन

2

लाल सिंह झाला

अनारक्षित ओपन

3

सुस्ती गरासिया

एसटी महिला

4

माधुलाल गमेती

एसटी ओपन

5

जगी कुमारी गरासिया

एसटी महिला

6

नारायण लाल गरासिया

एसटी ओपन

7

बाबूलाल

एसटी ओपन

8

राहुल कुमार

एसटी ओपन

9

शिव लाल

एसटी ओपन

10

कमला शंकर खेर

एसटी ओपन

11

सिरमी देवी

एसटी महिला

12

सदन देवी खराड़ी

एसटी महिला

13

उर्मिला तावद्र

एसटी महिला

14

लोकेश कुमार

एसटी ओपन

15

उदयलाल डामोर

एसटी ओपन

16

सगु देवी

एसटी महिला

17

आशा द्वामोर

एसटी महिला

18

रीना देवी

एसटी महिला

19

लोकेश कुमार

एसटी ओपन

20

मंजू

एसटी महिला

21

दीपक मीणा

एसटी ओपन

22

कान्तिलाल मीणा

एसटी ओपन

23

शर्मिला देवी

एसटी महिला

24

सोनिया कुमारी मीणा

एसटी महिला

25

गिरीश

एसटी ओपन

26

पुष्पा पारगी

एसटी महिला

27

दुर्गा शंकर गमेती

एसटी ओपन

28

आशा बुज

एसटी महिला

29

मनीषा आमेटा

अनारक्षित महिला

30

प्रियंका

अनारक्षित महिला

31

अरविन्द सिंह

अनारक्षित ओपन

32

राज सिंह झाला

अनारक्षित ओपन

33

सुरेश जाट

ओबीसी ओपन

34

दुर्गा शंकर रूपावत

अनारक्षित ओपन

35

कैलाश

अनारक्षित ओपन

36

चन्दन कुंवर

अनारक्षित महिला

37

देवी लाल जाट

अनारक्षित ओपन

38

शांता कुमारी मेघवाल

एससी महिला

39

मांगी चाई गाडरी

अनारक्षित महिला

40

गणेश लाल जाट

अनारक्षित ओपन

41

प्रियंका चौधरी

अनारक्षित महिला

42

पुष्पा कंवर राव

अनारक्षित महिला

43

शांतिलाल डांगी

अनारक्षित ओपन

44

हेमलता गमेती

एसटी महिला

45

मीरा कुंवर

अनारक्षित महिला

46

नाथुलाल मेघवाल

एससी ओपन

47

प्रेमलता नागठा

एससी ओपन


प्रत्याशियों की पृष्ठभूमि पर नजर
कांग्रेस की सूची में अनुभवी नेताओं, पूर्व जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक परिवारों से जुड़े उम्मीदवारों को जगह दी गई है। सूची जारी होने के बाद अब चुनाव में प्रत्याशियों के प्रदर्शन और जिला परिषद में बहुमत हासिल करने की राजनीतिक कोशिशों पर नजर रहेगी।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें