फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur News: कक्षा में पढ़ाते समय साइलेंट अटैक से शिक्षक की मौत, ‘बोल राधा बोल’ गाकर दुनिया से हुए विदा

Sun, 06 Apr 2025 11:23 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

कक्षा में पढ़ाते समय साइलेंट अटैक आने के बाद एक शिक्षक की मौत हो गई। संगीत के प्रति गहरा लगाव रखने वाले शिक्षक एक दिन पहले ही ने लोकप्रिय गीत बोल राधा बोल, संगम होगा की नहीं गाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। 
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, फिला कुराबड़ में रविवार को एक बेहद दुखद घटना घटित हुई, जब कक्षा में पढ़ाते समय एक शिक्षक की साइलेंट हार्ट अटैक के कारण कक्षा में ही मौत हो गई। 52 वर्षीय कौशलदास बैरागी एक समर्पित शिक्षक और संगीत प्रेमी थे। उनके आकस्मिक निधन से विद्यालय परिवार, छात्र वर्ग और क्षेत्र के शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार रविवार को विद्यालय समय के दौरान सुबह 10 बजे इंटरवल में भोजन करने के बाद बैरागी पुनः कक्षा में पढ़ाने चले गए। इसी दौरान उन्हें अचानक बेचैनी महसूस हुई और उल्टी होने लगी। विद्यालय के सहकर्मियों और स्टाफ ने उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार उनकी मृत्यु साइलेंट हार्ट अटैक के कारण हुई।

ये भी पढ़ें: Chittorgarh News: सवारी बस और कार की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौत, पांच लोग घायल
विज्ञापन


कौशल बैरागी न केवल एक अनुशासित और प्रिय शिक्षक थे, बल्कि वे संगीत के प्रति गहरा लगाव रखने वाले व्यक्ति भी थे। वे सुरों की मंडली नामक एक संगीत समूह से भी जुड़े हुए थे। निधन से एक दिन पहले ही उन्होंने लोकप्रिय गीत बोल राधा बोल, संगम होगा की नहीं गाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। अब यह वीडियो उनके चाहने वालों द्वारा भावुकता से साझा किया जा रहा है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर उन्होंने अब तक 5,000 से अधिक गीत गाए और अपलोड किए थे।
विज्ञापन


विद्यालय में प्रधानाचार्य, समस्त स्टाफ और विद्यार्थियों द्वारा शोकसभा आयोजित की गई, जिसमें दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। विद्यार्थियों ने उन्हें एक स्नेही, प्रेरणादायक और अनुशासित शिक्षक के रूप में याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें